फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   vidhan sabha 2022

विधानसभा चुनाव का तीसरा रेंडमाइजेशन

Wed, 09 Feb 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
vidhan sabha 2022
मंडी समिति परिसर में खड़े चुनाव के लिए अधिग्रहीत वाहन। - फोटो : SHAMLI
विधानसभा चुनाव का तीसरा रेंडमाइजेशन
विज्ञापन

शामली। दस फरवरी बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान के लिए तीसरा रेंडमाइजेशन मंगलवार को मंडी समिति परिसर में हुआ। इस दौरान 4700 मतदान कार्मिकों को बूूथों का आवंटन किया गया। 1067 पोलिंग पार्टियां बुधवार को शामली मंडी से मतदेय स्थलों के लिए रवाना हो जाएंगी। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में चार मतदान कार्मिक शामिल होंगे।
रेंडमाइजेशन के दौरान डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम संतोष कुमार सिंह, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, कैराना, थानाभवन, शामली विधानसभा के आरओ मौजूद रहे। एनआईसी प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि रेंडमाइजेशन में रिजर्व समेत 4700 मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें मतदान कार्मिकों को बूथों का आवंटन कर दिया गया है। बुधवार को सुबह से ही शामली मंडी से 1067 मतदेय स्थल से मतदान कार्मिकों की टोलियां ईवीएम के साथ रवाना होंगी। बृहस्पतिवार को विधानसभा चुनाव मतदान सुबह सात बजे से लेकर शाम छह तक चलेगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में सभी पोलिंग पार्टी की सुविधा हेतु आईआईए शामली के सहयोग से बनाई गई 4700 किट जिला पंचायत राज अधिकारी नंद लाल को उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों को दी जाने वाली किट में शैंपू, नहाने का साबुन, तेल, कंघा, टूथपेस्ट व टूथब्रश आदि रखे गए हैं। जिससे पोलिंग पार्टी को बूथ पर किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी संतोष कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नंदलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक बूथ पर कोविड हेल्प डेस्क बनेगी
विधानसभा सामान्य निर्वाचन -2022 के मद्देनजर प्रत्येक बूथ पर कोविड-19 हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर स्क्रीनिंग, मास्क वितरण व हाथों को सैनिटाइजर कराया जाएगा। जिला निर्वाचन ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन के साथ ही डिस्टेंसिंग पर गोले भी बनाए जाएंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए एक घंटा अतिरिक्त समय बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed