फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Video of stone-pelting in alum goes viral

एलम में मारपीट-पथराव का वीडियो वायरल

Fri, 23 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Video of stone-pelting in alum goes viral
कांधला। कस्बा एलम में बच्चों के बीच खेलते समय हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट व पथराव हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और दोनों पक्षों के 10 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

कस्बा एलम के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी मुनव्वर व शोएब के परिवार के बच्चे बृहस्पतिवार शाम घरों के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। उस समय वहां पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दिया, लेकिन कुछ देर के बाद ही दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच गाली गलौज व धक्का-मुक्की शुरू हो गई। महिलाओं ने घर जाकर परिवार के लोगों को बताया तो दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। मारपीट के बाद दोनों पक्ष के लोग घरों की छतों पर चढ़ गए और्र ईंट-पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने हरकत में आई और मुनव्वर व शोएब समेत दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों के विरुद्ध बवाल करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी के लिए दबिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed