{"_id":"629a582cabafb86f3617c28c","slug":"video-of-nurse-taking-money-goes-viral-shamli-news-mrt591427592","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्स का रुपये लेते हुए वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्स का रुपये लेते हुए वीडियो वायरल
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्टाफ नर्स का रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। नर्स पर डिलीवरी के नाम रुपये वसूलने का आरोप लगाया जा रहा है।
वायरल वीडियो में स्टाफ नर्स के हाथ में रुपये दिखाई दे रहे हैं, लेकिन वीडियो में कोई भी रुपये देते नजर नहीं आ रहा है। स्टाफ नर्स पर पहले भी गर्भवती महिला के साथ मारपीट करने के आरोप लगते रहे हैं। बता दें कि लगभग एक वर्ष पूर्व उच्चाधिकारियों के आदेश पर स्टाफ नर्स विभा का तबादला कुड़ाना हो गया था, लेकिन जल्द ही वापस झिंझाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तबादला करा लिया।
नर्स ने बताया कि डिलीवरी के नाम पर अवैध तरीके से रुपये लेने का आरोप निराधार हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रिंस ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से स्टाफ नर्स के रुपये का वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है, लेकिन विभाग ने अभी कोई कार्रवाई के लिए कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।