फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vicious thief arrested with stolen goods

चोरी के माल समेत शातिर चोर गिरफ्तार

Fri, 17 Dec 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Vicious thief arrested with stolen goods
शामली। शहर कोतवाली पुुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से घर से चोरी किया हुआ सामान, चार हजार रुपये, अवैध पौनी बंदूक और बाइक बरामद की है। इस मामले में दो आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव खेड़ीकरमू के निकट से एक शाति चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक मंगलसूत्र, लॉकेट, सफेद धातु चांदी की प्लेट, गिलास, कटोरी, मेडल, चार हजार रुपये, चोरी की बाइक और अवैध पौनी बंदूक और कारतूस बरामद हुए। एसपी के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम नईम निवासी मोहल्ला पठानकोट बडौत जिला बागपत बताया है। एसपी ने बताया कि 14 दिसंबर को अनीता देशवाल निवासी टीचर्स कालोनी शामली ने शहर कोतवाली में घर से 20 हजार रुपये, सोने की चेन, ओम, ढोलना, एक जोड़ी कड़े चांदी के, दो चांदी के गिलास, दो चांदी की कटोरी, दो चम्मच, दो प्लेट चांदी की और सात चांदी के सिक्के आदि सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपने दो साथियों के नाम बताए हैं, जो मोहल्ला कलंदरशाह शामली के निवासी है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी ने बताया कि वे पहले मोहल्लों में घूम-घूम कर रैकी करते थे। फिर रात में जिन घरों पर ताला लगा होता था, उनके घरों का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। टीचर्स कालोनी में हुई चोरी में आरोपी अपने अन्य दो साथियों के साथ शामिल रहा है। चोरी किए गए बाकी सामान को आरोपी ने अपने साथियों के पास होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed