फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vehicles laden with sugarcane jammed in the city, people worried

Shamli News: शहर में गन्ना लदे वाहनों से लगा जाम, लोग परेशान

Mon, 11 Mar 2024 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 11 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Vehicles laden with sugarcane jammed in the city, people worried
शामली। शहर में चीनी मिल में गन्ना पेराई की धीमी रफ्तार के कारण गन्ना लदे वाहनों के कारण जाम लग गया। जाम लगने से वाहनों को आवागमन में परेशानी हुई। लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात तक गन्ना लदे वाहनों की सड़क पर लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

शामली चीनी मिल में रविवार दोपहर बाद गन्ने की पेराई धीमी हो गई। इस दौरान गन्ना वाहनों के शाम को ज्यादा संख्या में आने के कारण शहर में जाम की स्थिति बन गई। गन्ना वाहन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मिल रोड, एमएसके रोड, हनुमान रोड, अस्पताल रोड पर लंबी लंबी लाइन दूर तक लगी रही। गन्ना वाहनों की लाइन के कारण उनके बराबर में निकलने वाले वाहनों को आवागमन में परेशानी हुई। सामने से दूसरा वाहन आने पर जाम की स्थिति बनी रही, जिस कारण लोगों को पैदल भी निकलना मुश्किल रहा। मुख्य मार्ग पर लोगों को आने जाने में ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग गन्ना वाहनों के बीच से निकलकर जान जोखिम में डालकर निकलते हुए दिखाई दिए। इस संबंध में चीनी मिल के उप महाप्रबंधक गन्ना दीपक राणा ने बताया कि मिल में गन्ने की पेराई की गति कुछ कम हो गई थी और दूसरा ये कि शाम के समय मिल में किसान गन्ना लेकर ज्यादा आते हैं, इस कारण गन्ना वाहनों की लाइन लग गई। रात में सभी गन्ना वाहन मिल परिसर में अंदर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed