फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vehicle collides with truck from behind, driver dies

Shamli News: ट्रक में पीछे से टकराया वाहन, चालक की मौत

Tue, 14 Apr 2026 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 14 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Vehicle collides with truck from behind, driver dies
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सदर तहसील पर आगे चल रहे ट्रक के चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से मिनी ट्रक टकरा गया। हादसे में मिनी ट्रक चालक हरबजन सिंह (50) की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपुर के थाना सुवार के गांव अब्बास नगर निवासी अमरदीप सिंह ने आदर्श मंडी थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसके पिता हरबजन सिंह मिनी ट्रक के चालक थे। वह 12 अप्रैल को अपना ट्रक लेकर रुद्रपुर से हरियाणा के बरवाला जा रहे थे। सोमवार सुबह सदर तहसील चौराहे पर आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाए तो पिता का मिनी ट्रक पीछे से टकरा गया।
विज्ञापन

हादसे में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आगे चल रहे ट्रक के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed