फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   VC bans suspension of principal

Shamli News: कुलपति ने प्राचार्य के निलंबन पर लगाई रोक

Wed, 01 Mar 2023 07:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 01 Mar 2023 07:24 PM IST
विज्ञापन
VC bans suspension of principal
- आरके कॉलेज में प्रबंध समिति ने प्राचार्य को किया था निलंबित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आरके पीजी कॉलेज शामली में प्रबंध समिति के प्राचार्य के निलंबन पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के कुलपति ने रोक लगा दी है। कुलपति ने प्राचार्य की एक अन्य मामले की जांच विश्वविद्यालय स्तर पर प्रक्रियाधीन होने के कारण निलंबन को स्थगित किया है।
आरके पीजी कॉलेज शामली की प्रबंध समिति के सचिव उमेश सिंह ने मंगलवार को कॉलेज प्राचार्य प्रो. सत्येंद्रपाल निलंबित कर दिया था और प्राचार्य का कार्यभार कॉलेज के वरिष्ठ प्रोफेसर अरविंद कुमार को हस्तगत कराने को कहा था।
विज्ञापन

इस प्रकरण में प्राचार्य प्रोफेसर सत्येंद्र पाल ने निलंबन आदेश के विरुद्ध मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के कुलपति प्रो. हृदय शंकर सिंह को प्रत्यावेदन प्रस्तुत किया। कुलपति ने प्राचार्य के निलंबन पर रोक लगा दी। कुलपति ने कहा है कि कॉलेज की प्रबंध समिति ने 27 जनवरी 2023 को प्राचार्य प्रो. सत्येंद्रपाल को परिवीक्षा कॉल की अवधि में सेवा समाप्त किए जाने के प्रस्ताव को अनुमोदित किए जाने का प्रकरण विश्वविद्यालय स्तर पर प्रक्रियाधीन है। इसके मद्देनजर निलंबन की कार्रवाई नहीं की जा सकती। कुलपति ने प्राचार्य के अनुमोदन संबंधी प्रकरण पर अंतिम निर्णय लिए जाने तक प्रबंध समिति द्वारा किए गए निलंबन को स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अवकाश होने पर विद्यार्थी लौटे, सचिव ने मांगा स्पष्टीकरण
शामली। आरके पीजी कॉलेज में बुधवार को अवकाश रहा। विद्यार्थियों को पूर्व में अवकाश की सूचना न मिलने के कारण विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे, लेकिन मुख्य दरवाजा बंद मिलने पर लौट गए। इस संबंध में प्राचार्य प्रो. सत्येंद्रपाल ने बताया कि कॉलेज में नैक मूल्यांकन की तैयारी के लिए 28 नवंबर 2022 को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस पर कॉलेज में अवकाश नहीं किया गया था। एक मार्च को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस अवकाश का समायोजन करते हुए कॉलेज में अवकाश रहा। इसकी सूचना पहले दिन मंगलवार को दे दी गई थी। उधर, कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव उमेश सिंह ने किसी पूर्व सूचना के कॉलेज में अवकाश रखने पर प्राचार्य से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed