फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vasudeway Bgwate Om Namo Namah chanting welfare

ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम: के जाप से कल्याण

Sun, 21 Feb 2016 01:17 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 21 Feb 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
 Vasudeway Bgwate Om Namo Namah chanting welfare
शामली। भारतीय विद्यार्थी संगम के तत्वावधान श्रीमद्भागवत कथा विशाल भंडारे के साथ संपन्न हो गई। व्यास अरविंद दृष्टा जी महाराज ने कहा कि ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र मनुष्य के जीवन का कल्याण करने वाला है। गुरु की कृपा से भगवान को प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन


शनिवार को श्री हनुमान धाम पर भारतीय विद्यार्थी संगम के तत्वावधान में स्वामी विशुद्धानंद जी महाराज की पुण्य स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा व्यास अरविंद दृष्टा जी महाराज ने बताया कि गुरु ही शिष्य को परमात्मा का ज्ञान कराता है। गुरु के ज्ञान से मोक्ष का द्वार और परमात्मा को मनुष्य की जानकारी प्राप्त होती है।
विज्ञापन


महाराज श्री ने कहा कि भगवान को पहचानना है तो जीव को आत्मा स्वरूप में जाना पडे़गा। भगवान जाति-धर्म समाज से परे है। वह सभी पर अपनी असीम कृपा बरसाते हैं। वह गोर्वधन पर्वत को उठाकर गिरधारी बन गए। उन्होंने मित्र सुदामा के कष्टों को दूर करके मित्रता का कर्तव्य निभाया। संदेश दिया कि मित्रता के दायरे में कोई छोटा-बड़ा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मित्रता के दायरे से उन्होंने गरीब ब्राह्मण सुुदामा को दो लोक का राज्य प्रदान कर दिया था। श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरित किया।  इस मौके पर जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन मनीष चौहान, जिला पंचायत सदस्य शैफाली चौहान, हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी, डा. राजीव बंसल, सुधीर सिंघल, दिव्य प्रभाकर, राजकुमार बालियान, मुकेश कुमार गर्ग, मनोज मित्तल, सुमन तायल, घनश्याम तायल, प्रदीप बंसल, अनिल बंसल, साधना संगल, नरेंद्र गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed