फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Van collides with tractor on highway, mason killed, eight injured

Shamli News: हाईवे पर ट्रैक्टर से टकराई वैन, राज मिस्त्री की मौत, आठ घायल

Sun, 03 Mar 2024 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 03 Mar 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Van collides with tractor on highway, mason killed, eight injured
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव हसनपुर के पास ट्रैक्टर से वैन टकरा गई। टक्कर लगने से ट्रैक्टर के बीच से टूटकर दो हिस्से हो गए। दुर्घटना में वैन में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक व वैन चालक समेत आठ लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वैन चालक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक राज मिस्त्री का कार्य करता था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह हरियाणा के पानीपत से प्राइवेट वैन सवारियों को लेकर मेरठ होते हुए मुरादाबाद जा रही थी। वैन में महिला व बच्चों समेत दस से ज्यादा लोग सवार थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे जब वैन मेरठ-करनाल हाईवे पर शहर कोतवाली क्षेत्र में गांव हसनपुर मोड़ के निकट पहुंची तो उसी समय गांव बहावड़ी लिंक मार्ग की तरफ से आया ट्रैक्टर हाईवे को पार कर दूसरी तरफ जा रहा था। उसी समय वैन के सामने अचानक ट्रैक्टर आ गया और वैन ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोर से लगी कि ट्रैक्टर के बीच से टूटकर दो हिस्से हो गए। इस दुर्घटना में वैन सवार नासिर (45) पुत्र यासीन निवासी शफी नगर थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद, उसकी पत्नी रुखसाना (40), सास जैतून पत्नी मदर अली (60), नवाब (29) निवासी महमूदपुर मुरादाबाद, उसकी पत्नी जैनब (25) व बेटी अजरा (6 माह), नजमा (50) पत्नी अब्दुल सत्तार निवासी पानीपत, वैन चालक विशाल (21) निवासी पानीपत और ट्रैक्टर चालक रविंद्र (52) निवासी गांव बहावड़ी गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने नासिर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने वैन चालक विशाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाकी सभी घायल प्राथमिक उपचार कराने के बाद अपने घर चले गए। कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। इस मामले में अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत में राजमिस्त्री का कार्य करते थे नासिर
हाईवे पर हादसे में जान गंवाने वाले नासिर के छोटे भाई नईम ने बताया कि नासिर पानीपत में राज मिस्त्री का कार्य करते थे। उनके साथ परिवार के अन्य लोग भी पानीपत में ही रहकर कार्य करते थे। वह जब भी समय मिलता था तो अपने घर आते-जाते रहते थे। शनिवार को भी परिवार के सदस्यों के साथ पानीपत से प्राइवेट वैन से मुरादाबाद जा रहे थे। वैन में नासिर के दो बच्चे सलमान और माहिल भी थे।

दुर्घटना के बाद मौके पर मच गई चीख पुकार
वैन की ट्रैक्टर में टक्कर लगने पर तेज धमाके जैसी आवाज हुई। टक्कर लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। टक्कर लगने के बाद घायलाें में चीख पुकार मच गई थी। पुलिस के साथ लोगों ने वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed