{"_id":"6058dfb68ebc3ee65001c9fe","slug":"vaccines-on-2229-at-47-booths-shamli-news-mrt5312268179","type":"story","status":"publish","title_hn":"47 बूथों पर 2229 को लगे वैक्सीन के टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
47 बूथों पर 2229 को लगे वैक्सीन के टीके
विज्ञापन
47 बूथों पर 2229 को लगे टीके
शामली। जिले में 43 बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन और चार बूथों पर कोवैक्सीन के टीके लगाए गए। सभी 47 बूथों पर 2229 व्यक्तियों को टीके लगाए गए। इन बूथों पर 4700 व्यक्तियों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। 45.21 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
सोमवार को जिले में वृद्धजनों और 45 साल से अधिक गंभीर बीमार व्यक्तियों को टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि 4700 व्यक्तियों को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। 43 बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए। इसमें 435 व्यक्तियों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया, जबकि पहली डोज का 1690 व्यक्तियों के टीके यानि कुल 2125 व्यक्तियों को टीका लगाया गया। इन बूथों पर टीकाकरण 45.21 हुआ। इसके अलावा सीएचसी झिंझाना, रेलवे अस्पताल, सीएचसी कैराना व जसाला में चार बूथों पर 104 व्यक्तियों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। टीकाकरण का प्रतिशत 45.21 रहा।
कैराना में 437 व्यक्तियों को लगे टीके
कैराना। सोमवार को कैराना सीएचसी व अरबन पीएचसी सहित अन्य गांवों में कोरोनारोधी वैक्सीन लगाने के लिए कुल नौ बूथ बनाए गए थे, जिन पर 60 साल से अधिक आयु, 45 साल से अधिक आयु के बीमार लोगों को कोरोना की पहली डोज और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। ब्लाक कार्यक्रम अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि क्षेेत्र के सभी नौ बूथ पर 437 लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया गया।