{"_id":"60e0a8028ebc3edbc5781ae7","slug":"vaccine-shortage-is-hindering-the-enthusiasm-of-vaccination-shamli-news-mrt545727683","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के उत्साह में बाधक बन रही वैक्सीन की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के उत्साह में बाधक बन रही वैक्सीन की कमी
विज्ञापन

शामली। जिले में टीकाकरण कराने वालों में उत्साह नजर आ रहा है, लेकिन वैक्सीन की कमी उसमें बाधक बन रही है। वैक्सीन की कमी के चलते वृहद टीकाकरण शुरू नहीं हो सका। वैक्सीन की कमी के चलते जिले में निर्धारित केंद्रों पर ही टीकाकरण चल रहा है। जिले में 3644 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए।
जिले में चल रहे टीकाकरण अभियान में अब लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। खासतौर से 18 से 44 साल के उम्र वाले बूथ पर टीका लगवाने वालों की भीड़ रहती है। इस उम्र के लोगों को टीकाकरण कराने से पहले रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है। रजिस्ट्रेशन करने में स्लाट फुल रहने की समस्या अक्सर बनी रहती है। वैक्सीन की कमी के कारण एक जुलाई से शुरू होने वाला वृहद टीकाकरण अभियान भी शुरू नहीं हो सका। शुक्रवार को जिले में नौ हजार डोज कोविशील्ड की और 4900 डोज कोवैक्सीन की मिली थी। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक अब बुुधवार के बाद ही वैक्सीन ही मिलेगी। शनिवार को जिले में 18 से 44 साल के उम्र के लोगों के लिए 18 बूथों पर टीके लगाए गए। इन बूथों पर 2110 के लक्ष्य के सापेक्ष 1570 लोगों को पहली डोज के टीके लगाए गए। टीकाकरण का प्रतिशत 74.41 प्रतिशत रहा और 160 वॉयल खर्च हुई। इसी तरह 45 प्लस के लिए 23 बूथों पर टीकाकरण हुआ। 2550 के लक्ष्य के सापेक्ष 2074 लोगों को टीके लगे, जिनमें 947 लोगों को पहली डोज व 1127 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगे। 81.33 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और 205 वॉयल खर्च हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि जिले में 3644 लोगों को टीके लगे हैं।