{"_id":"64cea46e18c31cbcb10318a4","slug":"vaccination-of-children-from-zero-to-five-years-will-start-from-august-7-shamli-news-c-28-1-smrt1012-3936-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सात अगस्त से शुरु होगा शून्य से पांच साल तक के बच्चों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सात अगस्त से शुरु होगा शून्य से पांच साल तक के बच्चों का टीकाकरण
विज्ञापन
बागपत। जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण पूर्ण करने के लिए मिशन इंद्रधनुष 5.0 के अंतर्गत तीन चरण में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। पहले चरण में सात अगस्त से 12 अगस्त तक बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि टीकाकरण पूर्ण करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिले में शून्य से पांच साल तक के छूटे 9684 बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इनके अलावा टीकाकरण के लिए जिले में 2049 गर्भवती महिलाओं का भी चयन किया गया है। पहले चरण में सात अगस्त से 12 अगस्त, दूसरे चरण में 11 सितंबर से 16 सितंबर और तीसरे चरण में नौ अक्तूबर से 14 अक्तूबर को बच्चों को 12 बीमारी से बचाव के टीके लगाए जाएंगे। टीकाकरण के लिए जिले में 1094 सत्र में 2188 टीमें लगाई गई है। संवाद