{"_id":"60b7cc4b8ebc3e00b1557aa3","slug":"vaccination-not-done-despite-slot-booking-shamli-news-mrt541003368","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लाट बुकिंग के बावजूद नहीं हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लाट बुकिंग के बावजूद नहीं हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
स्लॉट बुकिंग के बावजूद नहीं हुआ टीकाकरण
कांधला(शामली)। स्लॉट बुक होने के बाद भी नागरिकों को वैक्सीन नहीं लगने के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ा। इस मामले को लेकर नागरिकों ने डीएम को ट्वीटर के माध्यम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से 44 वर्ष के लिए वैक्सीनेशन के लिए मंगलवार को स्लॉट खुलने के बाद 50 लोगों ने बुधवार के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। बुधवार को जब नागरिक नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे, तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि अभी तक केंद्र पर 18 वर्ष से 44 वर्ष के वैक्सीनेशन का कोई आदेश नहीं आया है और न ही कोई वैक्सीन उपलब्ध कराई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गए नागरिक चिकित्सा प्रभारी रामबीर उपाध्याय से मिले तथा उनको बुधवार को ऑनलाइन स्लॉट बुक होना दिखाया। इस पर उन्होंने सीएमओ शामली से वार्ता कर सभी को सात जून को वैक्सीनेशन कराने का आश्वासन दिया है।
इसके बाद, नगरवासियों ने डीएम को ट्वीट कर समस्या के समाधान कराए जाने की मांग की है। इससे पूर्व कांधला में 18 से 44 साल तक के लोगों के लिए वैक्सीनेशन सेंटर ना बनाए जाने को लेकर रोष व्याप्त था, जिसे लेकर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री तरूण अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा से वार्ता कर मामले में हस्तक्षेप कर कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 से 44 साल के लोगों के लिए वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाने की मांग की थी। मंत्री ने सीएमओ शामली से वार्ता कर सात जून से नगर में वैक्सीनेशन सेंटर शुरू कराने का आश्वासन दिया था। हालांकि अचानक मंगलवार को ऑनलाइन स्लॉट खुल जाने के बाद लोगों ने बुधवार के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा दिया था। बुधवार को 18 से 44 साल के लोगों का वैक्सीनेशन ना होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल का कहना है कि स्लाट कैसे खुला, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। जिन लोगों का स्लाट बुधवार को बुक हुआ था उनका टीकाकरण अब सोमवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
पीएचसी पर 18-44 आयु के टीकाकरण की मांग
गढ़ीपुख़्ता। पीएचसी गढ़ीपुख़्ता में लगभग दो दर्जन से अधिक गांव हैं। 18-44 की आयु श्रेणी के लोगों को टीकाकरण कराने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं, बुधवार को कस्बे के समाजसेवियों ने पीएचसी गढ़ीपुख्ता में 18-44 की आयु के लोगों के लिए टीकाकरण की मांग की है। उन्होंने बताया कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 से 44 वर्ष की आयु को टीकाकरण लगना शुरू नहीं हुआ है। इस दौरान अशोक वर्मा, रणकुमार तोमर, अंकुज चौधरी, धर्मेंद्र तोमर, राजीव तोमर, सुनील चौधरी, सचिन राणा, छोटा तोमर प्रवीण तोमर, हर्ष पंवार, अनिकेत, शुभम आदि मौजूद रहे।