फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vaccination for adolescents at 42 booths and for adults at 45 booths today

किशोरों को 42 और व्यस्कों को 45 बूथों पर टीकाकरण आज

Sun, 20 Feb 2022 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Vaccination for adolescents at 42 booths and for adults at 45 booths today
शामली। कोरोना संक्रमण की दर कम होने और टीकाकरण लक्ष्य के करीब पहुंचने की वजह से अब रविवार को टीकाकरण नहीं होगा। इससे स्वास्थ्यकर्मियों को राहत मिली है। सोमवार को जिले में किशोरों को 42 बूथों पर और व्यस्कों को 45 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

तीसरी लहर में कोरोना संक्रमण बढ़ने और टीकाकरण में पिछड़ने के कारण रविवार को भी जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण शुरू किया गया था। अब जिले में कोरोना संक्रमण कम हो गया है और टीकाकरण भी लक्ष्य के करीब पहुंच गया है। इसे देखते हुए शासन ने रविवार को टीकाकरण बंद रखने का निर्णय लिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि शासन के निर्देेश पर अब रविवार को टीकाकरण नहीं होगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिले में 15 से 18 साल के किशोरों को 42 बूथों पर टीकाकरण होगा। 3600 किशोरों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 18 साल से अधिक आयु के लोगों को 45 बूथों पर टीकाकरण होगा। इन बूथों पर 5100 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 18 साल से अधिक आयु वर्ग में लक्ष्य के सापेक्ष 102.52 प्रतिशत और 68.93 प्रतिशत हो चुका है। 15 से 18 साल के किशोरों को 99.91 प्रतिशत पहली डोज और 19.15 प्रतिशत दूसरी डोज लग चुकी है। इसके अलावा सतर्कता डोज 79.8 प्रतिशत लोगों को लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed