{"_id":"60cf84848ebc3e2ee654fc35","slug":"vaccination-campaign-will-start-in-villages-from-today-shamli-news-mrt5436941119","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में आज से शुरू होगा टीकाकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में आज से शुरू होगा टीकाकरण अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कलस्टर बनाकर गांवों में सोमवार से टीकाकरण अभियान शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। पायलट कार्यक्रम के तौर पर पहले कांधला और थानाभवन ब्लाक के 10-10 गांवों का कलस्टर बनाया गया है। टीका लगवाने वाले लोगों का शिविर में ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
दूसरी लहर में कोरोना का प्रभाव ज्यादा गांवों में रहा है। शहर के मुकाबले गांवों में टीकाकरण कम होने के कारण सरकार ने गांवों में ही शिविर लगाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण कराने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि जिले में पायलट कार्यक्रम के तौर पहले चरण में कांधला और थानाभवन ब्लाक के 10-10 गांवों का कलस्टर बनाया गया है। इनमें सोमवार को टीकाकरण होगा।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक कलस्टर में चिकित्सकों की दो टीमें मोबाइल में रहेगी। अगर टीका लगने के बाद किसी को कोई परेशानी होती है तो चिकित्सकों की टीम तत्काल मौके पर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि टीकाकरण की पूरी तैयारी कर ली गई है। इन गांवों में टीका लगवाने वालों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। उनका रजिस्ट्रेशन शिविर में ही किया जाएगा। इनके अलावा जो टीकाकरण केंद्र चल रहे हैं, उन पर ऑनलाइन स्लाट बुक कराने वाले लोगों को टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
---
इन गांवों में होगा टीकाकरण
ब्लाक थानाभवन: गांव नागल, इस्माइलपुर, अलीपुर, उमरपुर, चंदेनामाल, दभेड़ी, दखोड़ी, अंबेहटा, अहमदपुर और फूसगढ़।
कांधला ब्लाक: गांव भारसी, भनेड़ा, कनियान, बिराल, कमरूदीन नगर, हरियाखेड़ा, राजपुर, छाजपुर, इस्लामपुर घसौली।
------
वैक्सीन की 16900 डोज पहुंची
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए जिले में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को 18 प्लस वाले लोगों के लिए कोविशील्ड की 7000 डोज, 45 प्लस के लिए कोविशील्ड की 3900 डोज और 45 प्लस के लिए को-वैक्सीन की 6000 डोज पहुंच गई हैं।