फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Uttam and Gargi top the race

दौड़ में उत्तम और गार्गी अव्वल

Thu, 28 Oct 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Uttam and Gargi top the race
शामली। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा बुधवार को सनसाइन स्पोर्ट्स एकेडमी सिंभालका में शामली ब्लाक की खंड स्तरीय ग्रामीण ओपन खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी हरित कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नेहा मदान ने बताया कि प्रतियोगिता के घोषित परिणाम में बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में उत्तम मलिक और बालिका वर्ग में 100 मीटर में गार्गी प्रथम स्थान रही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 200 मीटर में शुभम मलिक, 400 मीटर में शीयब, 800 मीटर में तुषार, 1500 मीटर विशांत, तीन हजार मीटर में जावेद प्रथम रहे। लंबी कूद आकाश, शॉटपुट में शिवम प्रथम रहे। ऊंची कूद, कबड्डी, ज्वैलियन थ्रो, डिस्कस थ्रो, और वॉलीबाल के मुकाबले हुए। विजेता खिलाड़ियों को ब्लाक प्रमुख मुन्नी देवी ने पुरस्कृत किया। संचालन नेहा मदान ने किया।
विज्ञापन

उधर, कांधला ब्लाक में विकास खंड स्तरीय ग्रामीण खुली खेलकूद प्रतियोगिता गांव पंजोखरा के खेल मैदान में हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान संदीप चौहान और जिला युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर ने हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती आदि खेलों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed