फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   US Bhatt, President of Diploma Pharmacists Association, Sanjeev becomes Minister

डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष यूएस भट्ट, मंत्री बने संजीव

Sun, 09 Feb 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
US Bhatt, President of Diploma Pharmacists Association, Sanjeev becomes Minister
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष यूएस भट्ट, मंत्री बने संजीव
विज्ञापन

शामली। हनुमान चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संदीप बडोला ने कहा कि सरकार डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की वेतन विसंगति को लेकर उदासीन बनी है। इसे लेकर जल्द ही आंदोलन किया जाएगा। प्रांतीय संयुक्त मंत्री देवेंद्र कटारा ने कहा कि प्रदेश के बेरोजगार फार्मासिस्टों के लिए संगठन कार्य कर रहा है। जल्द ही नए फार्मेसिस्टों की नियुक्ति कराने के लिए संघर्ष किया जाएगा। इसके बाद चुनाव पर्यवेक्षक देवेंद्र कटारा की देखरेख में संगठन का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से संरक्षक पद पर आरपी सेमवाल व अली अहमद, अध्यक्ष उमाशंकर भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित मलिक, उपाध्यक्ष नवनीत शर्मा, मंत्री संजीव शर्मा, संयुक्त मंत्री दीपक गर्गेश, संगठन मंत्री कमल सैनी, कोषाध्यक्ष अजय राठी, संप्रेक्षक पद पर अजय कुमार मनोनीत किए गए। इस अवसर पर प्रवीन दयाल, मनोज गर्ग, गजेंद्र मलिक, श्रेष्ठ राठी, दीपक अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, राकेश डबराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed