{"_id":"5defe0b98ebc3e87ec7ff137","slug":"uproar-over-vijay-cinema-in-protest-against-film-panipat-shamli-news-mrt458088147","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म पानीपत के विरोध में जाट महासभा का विजय सिनेमा पर हंगामा-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म पानीपत के विरोध में जाट महासभा का विजय सिनेमा पर हंगामा-प्रदर्शन
विज्ञापन
शामली विजय सिनेमा हाल में पानीपत फिल्म को शो बंद करवाते युवा जाट माहासभा के लोग
- फोटो : SHAMLI
शामली। फिल्म पानीपत में महाराजा सूरजमल के चरित्र को तोड़-मरोड़कर दिखाए जाने का आरोप लगाते हुए उप्र जाट महासभा ने विजय सिनेमा पर हंगामा-प्रदर्शन किया। जाट समाज के लोगों ने कहा कि फिल्म में महाराजा सूरजमल का गलत रोल दिखाया गया है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई है। विरोध को देखते हुए एहतियात के तौर पर सिनेमा में पहले से ही फिल्म का प्रसारण रोका गया था। लोगों ने फिल्म का पोस्टर भी उतरवा दिया। सिनेमा संचालक के फिल्म का प्रसारण न करने के आश्वासन पर लोग चले गए। इससे पहले उन्होंने कलक्ट्रेट में विरोध दर्ज कराते हुए डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को उप्र जाट महासभा के कार्यकर्ता बत्तीसा खाप के चौधरी बाबा सूरजमल के नेतृत्व में विजय सिनेमा पर पहुंचे। उन्होंने फिल्म के विरोध में सिनेमा पर हंगामा-प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर पुलिस बल के साथ पहुंचे और उन्हें समझाकर शांत किया। जाट समाज के लोगों ने कहा कि फिल्म में महाराजा सूरजमल के चरित्र को गलत तरीके से दिखाकर अपमान किया गया है। बाबा सूरजमल ने कहा कि फिल्म में महापुरुषों के तथ्यों को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की हरकत से समाज को बांटने की कोशिश की गई है। हंगामे को देखते हुए सिनेमा कर्मचारियों ने फिल्म के पोस्टर को हटा दिया। हालांकि विरोध को देखते हुए दोपहर के 12 से तीन बजे वाले शो को बंद रखकर उसके टिकट नहीं दिए गए थे। सिनेमा के मैनेजर सतीश धीमान ने फिल्म का प्रसारण न होने का आश्वासन दिया। सिनेमा के मैनेजर ने बताया कि दोपहर का पहला शो एहतियात के तौर पर पहले से बंद करने का निर्णय ले लिया गया था। पानीपत फिल्म को हटाकर दूसरे शो में तीन बजे से अन्य फिल्म का प्रसारण किया गया है। इस अवसर पर देवराज पहलवान, चौ. सोमपाल, चौ. धर्मवीर सिंह, हर्ष निर्वाल, सन्नी बधेव, सतबीर सिंह, अमरदीप, अजीत पंवार, अरुण तोमर, मोनू, मनीष मुखिया, रोहित देशवाल और विक्की आदि मौजूद रहे।
--------
कलक्ट्रेट में डीएम को सौंपा ज्ञापन
इससे उप्र जाट महासभा ने कलक्ट्रेट पहुंचकर फिल्म पानीपत के विरोध में प्रदर्शन कर डीएम अखिलेश सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समाज के लोगों ने फिल्म में महाराजा सूरजमल के अपमान को लेकर रोष व्यक्त किया। उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और लेखक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने और फिल्म पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की।

शामली विजय सिनेमा हाल में पानीपत फिल्म का बैनर उतारता कर्मचारी- फोटो : SHAMLI

शामली विजय सिनेमा हाल में पानीपत फिल्म का पोस्टर फाडता जाट समाज का युवक- फोटो : SHAMLI

शामली कलेक्ट्रेट में पानीपत फिल्म को लेकर डीएम से वार्ता करते युवा जाट माहासभा के के लोग- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन