फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Uproar over tearing the grave with JCB

जेसीबी मशीन से कई कब्र खुर्द-बुर्द करने के विरोध में हंगामा, प्रदर्शन

Fri, 16 Sep 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Uproar over tearing the grave with JCB
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। कब्रिस्तान में कई लोगों ने हंगामा-प्रदर्शन कर सभासद पति पर सड़क के लिए जेसीबी चलवाकर कब्रों को खुर्द-बुर्द कराने का आरोप लगाया है। लोगों ने नाराजगी जताते हुए सभासद पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
नगर के खुरगान रोड पर शुक्रवार अलीशेर स्थित कब्रिस्तान में दर्जनों लोगों ने हंगामा-प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि वार्ड सभासद पति ने बृहस्पतिवार रात कब्रिस्तान में जेसीबी चलवा दी। जिसमें करीब 22 कब्र खुर्द-बुर्द करा दीं। ऐसा करके कब्रिस्तान में दफन मुर्दों की बेहुरमती की गई। प्रदर्शनकारियों ने वार्ड नंबर आठ के सभासद पति गय्यूर पर कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध प्लाटिंग करने की आशंका जताई।
विज्ञापन

आरोप है कि नगर पालिका की ओर से कब्रिस्तान की भूमि पर जबरन सड़क बनाने के लिए अवैध कब्जा किया जा चुका है। वहीं, पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों से जानकारी लेकर उन्हें शांत किया। वहीं, हाजी शाहद्दीन, नोसीन, सादिक, इरफान आदि ने वार्ड सभासद पति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष हाजी अनवर हसन का कहना है कि कब्रिस्तान की कमेटी के कुछ लोगों ने यहां घासफूस की सफाई कराई है। जेसीबी चलने से कुछ कब्र खुर्द-खुर्द हुई हैं। हंगामा करने वाले लोगों और कमेटी के लोगों के बीच बातचीत करा दी है। जिसके बाद मामला शांत हो गया है। वार्ड आठ के सभासद पति गय्यूर का कहना है कि यह कब्रिस्तान किसी एक समाज का नहीं है। गौर गरीबा कब्रिस्तान है। कब्रिस्तान में कोई भी व्यक्ति अपने मुर्दे को दफना सकता है। कब्रिस्तान के रखरखाव के लिए कमेटी बनी हुई है। कमेटी के कुछ लोगों द्वारा सफाई कराई गई थी। उनके ऊपर लगाए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed