फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Uproar over sealing the street in Mohalla Mirdhagan

मोहल्ला मिर्दगान में गली सील करने पर हंगामा

Wed, 26 Aug 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Uproar over sealing the street in Mohalla Mirdhagan
मोहल्ला मिर्दगान में गली सील करने पर हंगामा
विज्ञापन

शामली, कांधला। मोहल्ला मिर्दगान में कोरोना संक्रमित पाए गए पांच लोगों को कोविड अस्पताल में नेगेटिव बताने की सूचना पर मोहल्लेवासियों ने हंगामा किया। उन्होंने गली को सील करने का भी विरोध किया। उधर, चिकित्साधिकारी का कहना है कि संक्रमितों की रिपोर्ट नेगेटिव बताने की सूचना गलत है। पांचों अस्पताल में भर्ती हैं।

कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान निवासी स्वास्थ्य विभाग की एएनएम दो दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव मिली थी। गली को सील करने के साथ ही परिवार के पांच लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। मंगलवार को पांचों लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पांचों लोगों को झिंझाना कोविड अस्पताल भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि जैसे ही पांचों लोग कोविड अस्पताल पहुंचे, तो अस्पताल में तैनात चिकित्सकों ने उन्हें नेगेेटिव बताते हुए भर्ती करने से मना कर दिया। मोहल्ले के लोगों को इसका पता लगा तो उन्होंने हंगामा किया और कोरोना के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाया। मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित करने के बाद गली को सील करने गई पालिका की टीम को भी मोहल्लावासियों का विरोध झेलना पड़ा। उनका कहना था कि जब मरीजों को कोविड अस्पताल भेज दिया गया है तो गली को सील क्यों किया जा रहा है। इस मामले में राजकीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर बिजेंद्र सिंह का कहना है कि पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सभी लोगों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जबकि गली को सील किया गया है। पांचों लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव बताए जाने की बात गलत है। सभी लोग कोविड अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed