फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Uproar over DJ playing in the horse carriage of former District President of Bhim Army

Shamli News: भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष की घुड़चढ़ी में डीजे बजाने को लेकर हंगामा

Tue, 04 Mar 2025 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Uproar over DJ playing in the horse carriage of former District President of Bhim Army
दूसरे समुदाय के लोगों पर लगाया आरोप, पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया, किसी भी पक्ष ने नहीं की शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। कस्बे में भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीश गौतम ने खुद की घुड़चढ़ी के दौरान दूसरे समुदाय के लोगों पर झगड़ा करने और डीजे बंद कराने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराकर घुड़चढ़ी कराई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस सतर्क रही। इसे लेकर कहासुनी की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।
जलालाबाद के मोहल्ला हरिनगर निवासी भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीश गौतम की रविवार रात लगभग 11 बजे घुड़चढ़ी हो रही थी। पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया कि घर से कुछ दूर मोहल्ला मोहम्मदीगंज में जब घुड़चढ़ी पहुंची तो मोहल्ले के दूसरे समुदाय के युवक पहुंचे डीजे बजाने का विरोध किया। उन्होंने घुड़चढ़ी को अपने घर से आगे निकलने के लिए कहा, जिस पर घुड़चढ़ी में शामिल लोगों से विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद मामला बढ़ा तो पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत कराकर घुड़चढ़ी को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीश गौतम ने इस मामले में कलक्ट्रेट पर अनुसूचित समाज के उत्पीड़न को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने की पोस्ट कर पार्टी के लोगों से पहुंचने की अपील की तो मामला गर्मा गया।हालांकि बाद में इस मामले को लेकर कोई ज्ञापन नहीं दिया गया न ही किसी प्रकार की कोई तहरीर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजनीश गौतम का कहना है कि दूसरे वर्ग के परिवार के लोग अनुसूचित परिवार से निकलने वाली घुड़चढ़ी का इसी प्रकार विरोध करते हैं। उधर दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति का कहना है कि उनके घर में नवजात बच्चे ने जन्म लिया है व बुजुर्ग महिला हॉर्ट पेशेंट है, जिस कारण डीजे को आगे बजाने के लिए कहा गया था। घुड़चढ़ी को नहीं रोका गया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि डीजे को लेकर कहासुनी हुई थी। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed