{"_id":"6574b3ed03eacadc9008bd11","slug":"uproar-over-collection-of-toll-tax-from-villagers-living-within-a-radius-of-three-kilometers-shamli-news-c-26-1-sal1002-13134-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: तीन किलोमीटर के दायरे में रहने वाले ग्रामीणों से टोल टैक्स वसूलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: तीन किलोमीटर के दायरे में रहने वाले ग्रामीणों से टोल टैक्स वसूलने पर हंगामा
Sun, 10 Dec 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
शामली। सींगरा गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव पटनी-परतापुर में टोल प्लाजा पर हंगामा किया। ग्रामीणों की टोल के अधिकारियों से भी नोकझोंक हुई। बाद में मामले की शिकायत डीएम से करने की बात कहते हुए ग्रामीण लौट गए।
ग्रामीण हाजी अशगर, मो. आजम आदि ने बताया कि शनिवार की शाम को वह सींगरा गांव से शामली रिश्तेदारी के लिए जा रहे थे। जैसे ही कार मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव पटनी-परतापुर में टोल प्लाजा पर पहुंची तो टोल के कर्मचारियों ने टोल मांगा। उन्होंने कहा कि वह टोल से तीन किलोमीटर की दूरी पर सींगरा गांव के ही रहने वाले हैं। 20 किलोमीटर के एरिया में रहने वाले ग्रामीणों से टोल टैक्स नहीं लेना चाहिए। इससे उन्हें परेशानी होती है।
कर्मचारी टोल लेने पर अड़ गए। ग्रामीणों और टोल के कर्मचारियों, अधिकारियों के बीच नोकझोंक हुई। गुस्साएं ग्रामीणों ने हंगामा किया। उनका कहना था कि टोल से बीस किलोमीटर के दायरे में रहने वाले ग्रामीणों से टोल माफ होना चाहिए। बाद में ग्रामीणों ने मामले की शिकायत डीएम से भी करने की बात कहीं। टोल मैनेजर का कहना है कि उनके पास कोई ऐसा आदेश नहीं है, जिसमें टोल से 20 किलोमीटर के एरिया में रहने वाले ग्रामीणों से टोल नहीं लिया जाए। मासिक पास बनता है, उसी के आधार पर रुपये कम हो सकते हैं।