फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Uproar of Akash's family at BJP office

भाजपा कार्यालय पर आकाश के परिजनों का हंगामा

Sat, 04 Jun 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Uproar of Akash's family at BJP office
शामली में भाजपा कार्यालय पर मुख्य अतिथि पंकज सिंह के सामने हंगामा करते आकाश के परिजन। - फोटो : SHAMLI
शामली। जेल में बंद आकाश की मौत को लेकर परिजनों ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ जमकर धक्कामुक्की भी हुई। परिजनों ने मामले में आरोपी भाजपा नेता को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। साथ ही आकाश की पत्नी को नगर पालिका में नौकरी लगवाने की मांग की। बाद में पूर्व गन्ना मंत्री ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में प्रथम तल पर शुक्रवार को बूथ सशक्तिकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई थी। इसी दौरान जेल में मोहल्ला पंसारियान वाल्मीकि बस्ती के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने जेल में बंद युवक की मौत को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। भाजपा नेताओं के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो धक्कामुक्की हो गई। लोग जबरन सभागार में घुस गए। आकाश की मौत के मामले में उसकी मां गीता, भाई राहुल, पत्नी वर्षा ने आरोपी भाजपा जिला उपाध्यक्ष को पार्टी से निकालने और आकाश की पत्नी को नगर पालिका में संविदा सफाईकर्मी की नौकरी लगवाने की मांग की।
विज्ञापन

काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसके बाद पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने उन्हें समझाया और उनकी बात सुनी। इसके बाद गन्ना मंत्री ने डीएम से बात करके आकाश के परिजनों की मदद कराने का कहा। जिस पर डीएम ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया है। मौके पर सोनू, मीरा चावला अनिल चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed