{"_id":"6240a57e87b564001f665a3b","slug":"uproar-in-school-for-girl-s-family-shamli-news-mrt582085887","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचकर किया हंगामा
विज्ञापन
कैराना में स्कूल की तीसरी मन्जिल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : SHAMLI
कैराना (शामली)। नगर के स्कूल में तीसरी मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत के मामले में रविवार को परिजनों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। छात्रा के पिता ने मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया। स्कूल मैनेजर, प्रधानाचार्य और उसके बेटे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के एक गांव निवासी नौवीं की छात्रा नगर के टीचर्स कॉलोनी स्थित डीके कान्वेंट स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। स्कूल प्रबंधक व स्टाफ के सदस्यों ने बताया था कि छात्रा कक्षा-9 के सोशल स्टडीज के पेपर में फेल हो गई थी। पेपर के फेल होने के बाद सदमे में आकर उसने स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने गुमराह करते हुए आननफानन अंतिम संस्कार करा दिया। परिजनों को घटना की सीसीटीवी फुटेज दिखाने का आश्वासन दिया था।
रविवार को छात्रा के पिता और सैकड़ों ग्रामीण स्कूल में पहुंचे। उन्होंने स्कूल में लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किए। स्कूल की पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल की गैलरी में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग नहीं मिली। स्कूल के प्रबंधक और शिक्षकों के बयान भी अलग-अलग मिले। जिसके बाद छात्रा के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
जिसमें आरोप लगाया कि वह स्कूल में सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए आए थे, लेकिन घटना वाले दिन की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग नहीं मिल सकी, जबकि घटना से एक दिन पहले तक की रिकॉर्डिंग सुरक्षित है। अपनी क्लास से सीढ़ियों से होते हुए छात्रा ऊपर तीसरी मंजिल तक कैसे पहुंची। इसका कुछ पता नहीं चल सका।
उन्होंने प्रधानाचार्य के पुत्र पर बेटी से छेड़छाड़ और एक शिक्षक पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया। कहा कि उसकी बेटी के साथ कोई बड़ी घटना घटित हुई है। घटना को छिपाने के लिए स्कूल की ओर से आत्महत्या का रूप दे रहा है। जबकि उसकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती थी। छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने स्कूल में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मामले में कोतवाली प्रभारी कार्यवाहक एसएसआई राधेश्याम ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। हर स्तर पर जांच करने का आश्वासन देकर छात्रा के परिजनों को शांत किया। प्रबंधक संजीव गोयल का कहना है कि स्कूल में छात्रा के साथ कोई गलत घटना नहीं हुई है। उसने फेल होने पर आत्महत्या की है। पुलिस की जांच में सच सामने आ जाएगा।
परिजनों ने दो घंटे स्कूल में की जांच
छात्रा का पिता सैकड़ों ग्रामीणों के साथ स्कूल में पहुंचा। जहां पर उन्होंने करीब दो घंटे स्कूल में जांच की। इस दौरान स्कूल की तीसरी मंजिल पर लगे गेट का ताला खोलने व घटना के बाद गेट को बाहर से खोलने पर भी सवाल खड़े किए। जबकि स्कूल की तीसरी मंजिल पर जीने के गेट के अलावा कहीं से भी छत पर जाने का रास्ता नहीं है।
छत पर पड़े मिले छात्रा के जूते
स्कूल की तीसरी मंजिल पर सोलर प्लेट लगाई गई है मंजिल के बीच में सोलर प्लेट के नीचे ही छात्रा के स्कूल के दोनों काले जूते अलग-अलग पड़े मिले। जिन्हें देखकर परिजनों ने कहा कि कोई जूते निकाल कर कैसे आत्महत्या क्यों करेगा।
घटना के समय की रिकार्डिंग नहीं मिलने पर शक गहराया
छात्रा के अपने क्लास रूम से तीसरी मंजिल पर जाने की वीडियो डीवीआर में रिकॉर्ड नहीं मिली, जबकि उन्हीं कैमरों की रिकार्डिंग एक दिन पहले की रिकॉर्ड है। परिजनों ने शक जताया कि घटना के समय की वीडियो डीवीआर में से हटा दी गई। जिस पर पुलिस ने डीवीआर कब्जे में ले ली।

शामली : कैराना में पुलिस को मोबाइल में स्कूल की सीसीटीवी फुटेज दिखाते ग्रामीण।- फोटो : SHAMLI