{"_id":"5f1885c78ebc3e63b86dbe0a","slug":"uproar-by-patients-in-kovid-hospital-video-viral-shamli-news-mrt492549330","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पताल में मरीजों का हंगामा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पताल में मरीजों का हंगामा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
झिंझाना कोविड अस्पताल में हंगामा करते मरीज व समझाते डाक्टर।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कस्बा झिंझाना के निजी स्कूल में चल रहे कोविड अस्पताल में अव्यवस्थाओं केे लेकर मरीजों द्वारा हंगामा करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था न होने का आरोप लगाते हुए मरीजों ने रोष व्यक्त किया।
बुधवार सुबह झिंझाना में चल रहे कोविड अस्पताल में मरीजों द्वारा हंगामा किए जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। एक मिनट 42 सेकेंड की वीडियो में मरीज कह रहे है कि कल शाम से बिजली नहीं है। गर्मी और मच्छरों से वे परेशान रहे। 12 घंटे से अधिक हो गए, बिजली चालू नहीं हुई। इसके अलावा पानी और सफाई व्यवस्था सही न होने का आरोप लगाया। मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। मरीजों के हंगामा करने पर डाक्टर पहुंचे और बिजली का लोड अधिक होने की बात कहकर शांत करने की कोशिश की, लेकिन मरीज कहते है कि पंखे के अलावा यहां कोई लोड नहीं है। इसके बाद एसडीएम ऊन मणि अरोरा कोविड अस्पताल पहुंची। उन्होंने मरीजों से से बात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। एसडीएम ने मरीजों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
कोविड अस्पताल के सह नोडल डॉ. नवजीत बेदी का कहना है कि कोविड अस्पताल स्कूल में चल रहा है। बिजली का फिटिंग स्कूल के लोड के अनुसार था। पिछले दो-तीन दिन से मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मरीज अपने साथ हीटर, इलेक्ट्रिक केतली आदि लेकर आ गए। बिजली का लोड बढ़ने से लाइन शॉर्ट हो गई। मंगलवार को लाइन ठीक कराई गई थी, लेकिन शाम को जैसे ही बिजली आई, लोड बढ़ने से फिर फाल्ट हो गया। स्कूल में बाहर की तरफ बिजली है। अंदर कमरों की लाइन में आए फाल्ट को दूर कराया जा रहा है और नए तार लगवाए जा रहे हैं।

झिंझाना कोविड अस्पताल में हंगामा करते मरीजों को समझाते डाक्टर।- फोटो : SHAMLI

शामली हरियाली तीज से सम्बधित परिचर्चा फोटो वृद्व महिला मुर्ति देवी- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन