फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Uproar against demolition of religious place in Pradhannagar

Shamli News: प्रधाननगर मे धार्मिक स्थल को तोड़ने के विरोध में हंगामा

Fri, 22 Mar 2024 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Uproar against demolition of religious place in Pradhannagar
चौसाना। प्रधानगर में बुधवार देर रात एक धार्मिकस्थल में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। मामले की जानकारी होने पर बृहस्पतिवार सुबह दूसरे पक्ष के लोगों ने हंगामा किया। उधर, मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। ग्रामीणों ने एक पक्ष पर गांव की शान्ति को भंग करने का आरोप लगाया और पुलिस को चार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव गढ़ी हसनपुर क मजरा प्रधाननगर स्थित खेड़ा धार्मिकस्थल को गांव के कुछ लोगों ने रात्रि मे तोड़ दिया। साथ ही चारदीवारी में लगी सभी ईंटों को निकाल लिया। सुबह के समय लोगो को मामले की जानकारी हुई तो रोष फैल गया। ग्रामीणों ने धार्मिकस्थल तोड़े जाने का विरोध किया, लेकिन आरोप है कि आरोपियों ने अभद्रता शुरू कर दी। लोगों का कहना था कि तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों की बैठक लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। वहीं जल्द ही धार्मिक स्थल के सुंदरीकरण कार्य कराने पर सहमति बनी। चौकी प्रभारी अजयपाल सिंह का कहना है कि धार्मिकस्थल को नुकसान नहीं पहुंचाया गया। कुछ लोगों ने विरोध किया। मामला अब शांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed