फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Upadhyay Chetna Manch welcomed the newly elected ward member

Shamli News: उपाध्याय चेतना मंच ने नवनिर्वाचित वार्ड सभासद का किया स्वागत

Sun, 28 May 2023 05:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
Upadhyay Chetna Manch welcomed the newly elected ward member
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। उपाध्याय चेतना मंच सेवा समिति उत्तर प्रदेश संगठन ने रविवार को मोहल्ला अटल बिहार में आयोजित कार्यक्रम में समाज के नवनिर्वाचित वार्ड सभासद का स्वागत किया।

संगठन की प्रदेश सचिव ममतेश उपाध्याय के आवास पर आयोजित सम्मान सभा में वार्ड 13 से नवनिर्वाचित सभासद पूजा उपाध्याय का शाल ओढ़ाकर व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने समाज के सभासदों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगरपालिका शामली सभासद चुनाव में समाज के तीनों विजय सभासद ने समाज का मान सम्मान बढ़ाया है। प्रदेश सचिव ममतेश उपाध्याय ने कहा कि उपाध्याय चेतना मंच सेवा समिति संगठन समाज के लिए अच्छा कार्य कर रहा है। गरीब बच्चों की शिक्षा में भी आर्थिक मदद कर रहा है। प्रदेश सचिव सोनिया उपाध्याय नागवान ने कहा कि संगठन समाज पर हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न के खिलाफ भी आवाज उठा रहा है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, सहारनपुर मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार, मेहरपाल उपाध्याय, रोहित उपाध्याय, सोनू उपाध्याय, समाज सेविका मीनाक्षी रानी, लक्की उपाध्याय, पवन कुमार, अभिषेक उपाध्याय, पूजा उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed