फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: Yamuna water level rises again in Shamli, condition of Lakshmipura village tough

UP: शामली में फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर, राम भरोसे लक्ष्मीपुरा गांव का हाल, अधिकारी बने अनजान

Sun, 23 Jul 2023 02:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 23 Jul 2023 02:10 PM IST
सार

हथिनिकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद शामली में यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। वहीं लक्ष्मीपुरा गांव का हाल राम भरोसे है।

विज्ञापन
UP: Yamuna water level rises again in Shamli, condition of Lakshmipura village tough
flood in Shamli - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शामली जनपद के चौसाना में बाढ़ प्रभावित लक्ष्मीपुरा में शनिवार की रात्रि से फिर से यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ का खतरा व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों के निरीक्षण के बाद से ड्रेनेज एवं राजस्व विभाग के अधिकारी अपना बोरिया बिस्तर बांध कर यहां से चले गए। ड्रेनेज के संसाधन भी अस्त-व्यस्त अवस्था में ठोकर संख्या एक पर पड़े हैं। वहीं दूसरी ओर विभाग द्वारा यमुना नदी में प्रवाहित किए गए खटोले भी क्षत-विक्षत स्थिति में हैं ।ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है।

विज्ञापन

UP: Yamuna water level rises again in Shamli, condition of Lakshmipura village tough
yamuna - फोटो : Amar Ujala
चौसाना के गांव लक्ष्मीपुरा में बीते 5 जुलाई से 15 जुलाई के मध्य ठोकर संख्या एक के कटान सहित किसानों के खेत के कटान के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। विपक्ष के नेताओं के निरीक्षण के साथ विवादों में रहे सत्ताधारी दल के नेता भी मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। जहां राहत चौपाल का आयोजन कर लोगों को राहत सामग्री का वितरण भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

UP: Yamuna water level rises again in Shamli, condition of Lakshmipura village tough
yamuna - फोटो : Amar Ujala
आरोप है कि ड्रेनेज विभाग के अधिकारी अपना बोरिया बिस्तर बांध कर वहां से फरार हो गए और लोगों को बाढ़ ग्रस्त ग्रामीणों को राम भरोसे छोड़ गए। मौके पर ड्रेनेज के संसाधन अस्त-व्यस्त स्थिति में पड़े हैं।
 
विज्ञापन

UP: Yamuna water level rises again in Shamli, condition of Lakshmipura village tough
flood in Shamli - फोटो : Amar Ujala

वहीं दूसरी ओर शनिवार को हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए करीब ढाई लाख क्यूसेक पानी के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ गया और ठोकर के करीब पहुंच गया ।जिसके बाद गांव में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। घबराए ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम के बाद सभी अधिकारी यहां से चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed