{"_id":"60fe6c4cfa1049327176e3db","slug":"up-villagers-of-more-then-twenty-villages-of-shamli-staged-a-sit-in-protest-at-the-dm-office-here-are-the-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शामली के 22 गांव के ग्रामीणों ने डीएम ऑफिस पर किया धरना प्रदर्शन, ये हैं मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शामली के 22 गांव के ग्रामीणों ने डीएम ऑफिस पर किया धरना प्रदर्शन, ये हैं मांगें
Mon, 26 Jul 2021 01:33 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:33 PM IST
सार
दिल्ली-देहरादून छह लेन हाईवे निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर मुआवजे की मांग के संबंध में आज शामली के 22 गांव के किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार होकर कलेक्ट्रेट में पहुंचे। किसानों ने यहां बारिश के बीच अपनी मांगों को रखते हुए धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : Amar Ujala shamli
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सोमवार सुबह हाईवे की भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे की मांग को लेकर 22 गांव के ग्रामीण जिलाधिकारी के दफ्तर पर पहुंचे और प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
दिल्ली-देहरादून छह लेन हाईवे निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर मुआवजे की मांग के संबंध में आज शामली के 22 गांव के किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार होकर कलेक्ट्रेट में पहुंचे। किसानों ने यहां बारिश के बीच अपनी मांगों को रखते हुए धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
तकरीबन दो घंटे तक किसान अपनी मांगे मनवाने के लिए धरने पर बैठे रहे। इसके बाद सभी मांगों संबंधित ज्ञापन एसडीएम सदर संदीप सिंह को दिया।