फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: Vehicle en route from Kairana to Hapur intercepted in Meerut; meat worth ₹12 lakh looted at gunpoint

यूपी: कैराना से हापुड़ जा रही गाड़ी मेरठ में रोकी, जान से मारने की धमकी देकर 12 लाख का मीट लूटा; छह पर रिपोर्ट

Thu, 24 Sep 2026 04:47 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 24 Sep 2026 04:47 PM IST
सार

Shamli news: मीम एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड के मालिक मोहम्मद तनवीर ने हापुड़ के लिए मीट से भरी गाड़ी को रवाना किया था। मेरठ में चालक साजिद को आरोपियों ने रोक लिया और जबरन मीट को अपने ठिकाने पर उतरवा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
UP: Vehicle en route from Kairana to Hapur intercepted in Meerut; meat worth ₹12 lakh looted at gunpoint
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

मेरठ में बीच राह गाड़ी रुकवाई और डरा-धमकाकर 12 लाख का मीट अपने ठिकाने पर उतरवा लिया। कैराना से हापुड़ के लिए निकले मीट से भरे कैंटर को दबंगों ने बीच रास्ते में घेर लिया और चालक को जान से मारने की धमकी देकर पूरा माल हड़प लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक को मुंह खोलने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी देकर भाग गए। पीड़ित फैक्ट्री मालिक की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

 

कांधला रोड स्थित मीम एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड के मालिक मोहम्मद तनवीर निवासी मोहल्ला अंसारियान ने बताया कि मंगलवार रात करीब एक बजे हापुड़ के लिए मीट से लदी एक बड़ी गाड़ी रवाना की गई थी, जिसे चालक साजिद निवासी मोहल्ला आलकला लेकर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में मेरठ के बनी सराय निवासी अदनान, उसके भाई फरदीन व अलतमश, पिता आफाक तथा दो अन्य अज्ञात लोगों ने गाड़ी को जबरन रुकवा लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी चालक को डरा-धमकाकर मेरठ के हापुड़ अड्डे स्थित अपने ठिकाने पर ले गए और गाड़ी में लदा करीब 12 लाख रुपये की कीमत का मीट जबरन उतरवा लिया। घटना के बाद आरोपियों ने चालक को किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। सहमे चालक ने वापस लौटकर फैक्ट्री मालिक को आपबीती सुनाई।
जांच अधिकारी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed