फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: Two new passenger trains from Baraut to Delhi and Shamli will start from Monday

UP: बड़ौत से दिल्ली और शामली के लिए दो नई पैसेंजर ट्रेनें सोमवार से होंगी शुरू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Sun, 23 Nov 2025 05:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 23 Nov 2025 05:59 PM IST
सार

Shamli News: इन दोनों नई पैसेंजर ट्रेनों को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दोपहर दो बजे हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान मेरठ–पानीपत लाइन व दोहरीकरण का मुद्दा भी उठाया जाएगा। 

विज्ञापन
UP: Two new passenger trains from Baraut to Delhi and Shamli will start from Monday
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। सोमवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री जयंत सिंह चौधरी बड़ौत रेलवे स्टेशन से दो नई पैसेंजर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इनमें से एक ट्रेन दिल्ली और दूसरी ट्रेन शामली के लिए चलेगी।

विज्ञापन


रालोद के सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने बताया कि रेलवे मंत्रालय ने दिल्ली–शामली रूट पर पैसेंजर ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दे दी है। सोमवार दोपहर दो बजे रेल मंत्री बड़ौत पहुंचकर दोनों ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान बागपत सांसद राजकुमार सांगवान भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


विधायक उठाएंगे दो बड़ी मांगें
विधायक प्रसन्न चौधरी ने बताया कि वह रेल मंत्री को ज्ञापन देकर दो प्रमुख मुद्दों पर बजट जारी करने की मांग करेंगे। इसमें मेरठ–पानीपत नई रेलवे लाइन और शाहदरा से सहारनपुर तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण की मांग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद कार्यकर्ता भी जाएंगे बड़ौत
शामली से रालोद विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ता बड़ौत पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे। रेल मंत्री द्वारा दोनों ट्रेनों के शुभारंभ के बाद यात्रियों को इस रूट पर नई सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed