फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: threats from many numbers including Pakistan to a man in Shamli

UP: पाकिस्तान समेत कई देशों के नंबरों से मिल रही धमकी, एसपी के आदेश पर मामला दर्ज, ये है पूरा मामला

Fri, 17 Nov 2023 06:03 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 Nov 2023 06:03 PM IST
सार

Shamli News : पाकिस्तान समेत कई देशों के नंबरों से भारतीय जनता युवा मोर्चा के निर्वतमान जिला मंत्री को धमकी मिल रही है। वहीं, एसपी के आदेश पर मामला दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
UP: threats from many numbers including Pakistan to a man in Shamli
धमकी कॉल। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के विरुद्ध बयान देने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के निर्वतमान जिला मंत्री को पाकिस्तान व अन्य मुस्लिम देशों के नंबरों से धमकी मिल रही है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


एसपी के आदेश पर मुबारिक हसन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के निर्वतमान जिला मंत्री व भारतीय रेल कल्याण समिति के सदस्य है। सितंबर 2022 में एसटीएफ व एटीएस द्वारा जनपद शामली में देश विरोधी गतिविधियों के कारण पीएफआई के सदस्यों की गिरफ्तारी की गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: मेरठ में हिस्ट्रीशीटर की ईंट से पीट-पीटकर हत्या, शव सड़क किनारे फेंका, कई मुकदमे हैं दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 28 सितंबर 2022 को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगा दिया था। उसने कई बार न्यूज चैनलों पर पीएफआई से दूर रहने के बयान दिए। उसने बयान में कहा था कि पीएफआई देश विरोधी है और मुस्लिम युवाओं को इस संस्था से दूर रहना चाहिए। अब उसके मोबाइल पर पाकिस्तान व अन्य मुस्लिम देशों के नंबरों से काल आ रही है, जिसमें कहा गया कि अगर दोबारा उसका समाचार दिखाई दिया तो उसकी गर्दन काट देंगे। अलग-अगल व्हाट्सएप नंबरों से भी उसे धमकी मिल रही है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: UP: सीबीआई ने सेनेटरी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, दो महीने से पीछे लगी थी टीम, खुले ये बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed