फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP Roadways will operate 30 buses from today

Shamli News: यूपी रोडवेज 30 बसों का आज से करेगा संचालन

Thu, 06 Jul 2023 12:46 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 06 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
UP Roadways will operate 30 buses from today
शामली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढने के लिये यात्रियों की लगी भीड
शामली। इस बार पानीपत से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों और दिल्ली से शामली हाेकर हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ रही है। ट्रेनों की हालत यह है कि हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों के डिब्बों में रंग बिरंगी कांवड़ लदी नजर आ रहीं हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए पानीपत खटीमा हाईवे पूरी तरह से शिवभक्तों के लिए आरक्षित कर दिया जाएगा। इस बार शामली जिला मुख्यालय से यूपी रोडवेज की बसों की कमी नहीं रहेगी। हरियाणा रोडवेज की 40 बसें संचालित हो रहीं हैं। यूपी रोडवेज की 30 बसों का शामली से हरिद्वार के लिए बृहस्पतिवार से संचालन शुरू हो जाएगा। कांवड़ यात्रा शुरू होते ही हरियाणा के हिसार, रोहतक, भिवानी, पानीपत की 40 से ज्यादा बसें शामली होकर हरिद्वार होकर रवाना हो रहीं हैं।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य सड़क परिवहन पानीपत के महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा ने बताया कि हरिद्वार कांवड़ यात्रा 2023 के मद्देनजर पानीपत डिपो की 30 बसें और रोहतक, हिसार, भिवानी, कैथल पानीपत से शामली होकर हरिद्वार दस बसें हरियाणा रोडवेज की चल रहीं हैं। हरियाणा रोडवेज की सभी बसों में भारी भीड़ होने से अच्छी खासी आय हो रही है। उनका कहना है कि रूट डायवर्जन होने के बाद हरियाणा रोडवेज की बसोंं का संचालन पानीपत-करनाल, बिडौली यमुना ब्रिज से होते हुए गंगोह, ननौता होकर देवबंद से हरिद्वार के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी रोडवेज के सहारनपुर आरएम परवेज बशीर ने बताया कि बृहस्पतिवार से शामली रोडवेज बस अड्डे से हरिद्वार के लिए सहारनपुर डिपो से दस, खतौली डिपो से दस, और मुजफ्फरनगर डिपो से दस बसों का संचालन किया जाएगा। सवारियों की उपलब्धता होने पर शामली से हरिद्वार के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा।


- आरपीएफ को नहीं मिले अतिरिक्त जवान
दिल्ली से शामली और टपरी होकर हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में बुधवार दोपहर हरिद्वार जाने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की भीड़ रही। ट्रेनों में कांवड़िए रंग बिरंगी कांवड़ के साथ नजर आ रहे हैं। हरिद्वार के लिए ज्यादातर दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश के कांवडिए आ रहे हैं। आरपीएफ के दिल्ली मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त एस सुधाकर ने बताया कि जल्द ही आरपीएफ के जवान कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए शामली, शाहदरा के लिए रवाना हो जाएंगे। हालांकि, शामली आरपीएफ के निरीक्षक नवीन कसाना ने बताया कि हरिद्वार कांवड़ यात्रा के लिए फाेर्स उपलब्ध होने के बाद बागपत के कासिमपुर, एलम, कांधला, शामली, हिंड, थानाभवन, ननौता, रामपुर मनिहारन रेलवे स्टेशनों पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed