{"_id":"60e5f4eb8ebc3ec20967c4ef","slug":"up-roadways-buses-got-permission-to-operate-in-other-states-shamli-news-mrt5463411118","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर दूसरे प्रांतो में यूपी रोडवेज की बसों के संचालन की मिली अनुमति -100 से लेकर 200 बसों के संचालन होगा शुरु, आय में होगा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर दूसरे प्रांतो में यूपी रोडवेज की बसों के संचालन की मिली अनुमति -100 से लेकर 200 बसों के संचालन होगा शुरु, आय में होगा भारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे प्रदेशों में यूपी रोडवेज की बसों के संचालन की मिली अनुमति
शामली। ढाई माह बाद आखिर शासन ने दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब समेत दूसरे राज्यों के लिए यूपी रोडवेज की बसों के संचालन की अनुमति दे दी है। दूसरे प्रदेशों में रोडवेज बसो के आने जाने की अनुमति मिल जाने के बाद 100 से लेकर 200 बसों का संचालन प्रारंभ होगा। सवारियों को रोडवेज की सीधी सेवा मिलेगी। रोडवेज बसों की आय में और इजाफा होगा।
अप्रैल माह में कोरोना की दूसरी लहर सक्रिय हो जाने के बाद शासन ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड समेत दूसरे प्रदेशों के लिए यूपी रोडवेज की बसों के संचालन पर पाबंदी लगा दी थी। ढाई माह बाद शासन ने आखिर दिल्ली-हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब समेत दूसरे राज्यों के लिए यूपी रोडवेज की बसों के संचालन की अनुमति दे दी है। दूसरे प्रांतों में यूपी रोडवेज की बसों के आने जाने और दूसरे प्रांतों की परिवहन सेेवा बहाल होने के बाद एक सौ बस से लेकर दो सौ बस सेवाओं का आम नागरिकों को लाभ मिल पाएगा। हरियाणा-पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली परिवहन की बसों की आय में भारी इजाफा होगा। यूपी रोडवेज के शामली बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि अंतरराज्यीय बसों के संचालन होने से शामली रोडवेज की 23 बसों की आय में पचास हजार रुपये का ओर इजाफा हो जाएगा। दूसरे प्रदेशों में यूपी रोडवेज और हरियाणा रोडवेज की बसों के संचालन के बाद हरियाणा से पचास से ज्यादा रोडवेज बसो का संचालन प्रारंभहो जाएगा। सहारनपुर, लोनी, बड़ौत, मुजफ्फरनगर डिपो की दिल्ली और हरिद्वार, ऋषिकेश व दूसरे शहरों के लिए संचालन प्रारंभ होगा।
हरियाणा से शामली आने वाली रोडवेज बसें
शहर- बसें-
पानीपत- - 30 बसें-
-करनाल- - 10 बसें-
-जींद- - एक-
- हिसार- - एक-
- रोहतक- - एक-
- सिरसा- - एक-
- सोनीपत- - एक -
- लोनी,बड़ौत, सहारनपुर- दिल्ली- 15 बसें
-