फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: Pakistani terrorist Shahzad Bhatti's photo posted with a weapon, youth from Shamli detained

UP: पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी का हथियार के साथ फोटो किया पोस्ट, हिरासत में लिया शामली का युवक

Sat, 14 Feb 2026 04:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 14 Feb 2026 04:36 PM IST
सार

Shamli News:  सहारनपुर के गंगोह निवासी रोहित प्रधान ने एक्स के माध्यम से कैराना क्षेत्र के गांव बीनड़ा निवासी युवक की शिकायत की थी। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन
UP: Pakistani terrorist Shahzad Bhatti's photo posted with a weapon, youth from Shamli detained
पोस्ट किया गया पाकिस्तानी आतंकी का फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेसबुक आईडी से पाकिस्तान के गैंगस्टर एवं आतंकी शहजाद की हथियारों के साथ फोटो पोस्ट करने के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। अब तक की जांच में सामने आया कि फोटो को एआई से बनाया गया था।
विज्ञापन

 

सहारनपुर के गंगोह निवासी रोहित प्रधान ने एक्स पर शुक्रवार को पोस्ट कर शिकायत की, कि कैराना क्षेत्र के गांव बीनड़ा निवासी युवक ने अपनी फेसबुक आईडी पर पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी का हथियारों के साथ फोटो पोस्ट की है। उसने आशंका जताई कि युवक का विदेशी लोगों से कनेक्शन हो सकता है। इसकी फेसबुक आईडी की जांच कराकर कार्रवाई की जानी चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर डाली गई पोस्ट में शहजाद भट्टी के साथ एक अन्य युवक भी हथियारों के साथ दिखाई दे रहा है। पोस्ट वायरल होते ही डीजीपी कार्यालय से शामली पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। एसपी एनपी सिंह ने सीओ कैराना के नेतृत्व में साइबर क्राइम व कैराना पुलिस की टीमें गठित कर जांच के निर्देश दिए। 
 
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि पोस्ट वायरल करने वाले युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अब तक की जांच में सामने आया कि एआई से यह फोटो बनाया गया था, जिसे पोस्ट कर वायरल कर दिया गया। शहजाद भट्टी पाकिस्तान का आतंकी है। मामले की जांच कराई जा रही है।

ये भी देखें...
Shamli: सैकड़ों लीटर शराब को नष्ट करते समय लगी आग, एसडीएम-सीओ के सामने ही दो पुलिसकर्मियों समेत चार झुलसे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed