फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Fire broke out while destroying hundreds of liters of liquor, four including two policemen got burnt

Shamli: सैकड़ों लीटर शराब को नष्ट करते समय लगी आग, एसडीएम-सीओ के सामने ही दो पुलिसकर्मियों समेत चार झुलसे

Sat, 14 Feb 2026 04:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 14 Feb 2026 04:21 PM IST
सार

कोर्ट के आदेश पर 59 केसों में जब्त की गई शराब को नष्ट कराया जा रहा था। तभी चौकीदार ने बीड़ी जलाकर तिल्ली फेंकी, जिससे शराब में आग लग गई। झुलसे चारों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Shamli: Fire broke out while destroying hundreds of liters of liquor, four including two policemen got burnt
अस्पताल में भर्ती एक घायल, बाकी तीनों इतनी बुरी तरह झुलसे कि उन्हें देखकर लोग विचलित हो गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोर्ट के आदेश पर जब्त शराब को नष्ट करने के दौरान कोतवाली के पीछे खंडहर में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से दो पुलिसकर्मी और दो चौकीदार झुलस गए। घटना से झिंझाना थाना परिसर और आसपास में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

 

शनिवार को एसडीएम ऊन संदीप कुमार त्रिपाठी, सीओ कैराना हेमंत कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कसाना तथा आबकारी विभाग की टीम की मौजूदगी में 59 मुकदमों में पकड़ी गई अवैध शराब को न्यायालय के आदेश पर नष्ट किया जा रहा था। इसी दौरान कोतवाली के पास गोदाम के निरीक्षण के समय चौकीदार झिंझाना के नवाब ने माचिस की तिल्ली फेंक दी, जिससे शराब ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की चपेट में आकर हेड कांस्टेबल जोनी, हेड कांस्टेबल ललित, चौकीदार नवाब निवासी तिसंग और जेसीबी चालक सुनील निवासी लक्ष्मणपुर झुलस गए। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पाया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। सीओ कैराना हेमंत कुमार ने बताया कि चौकीदार ने बीड़ी जलाने के बाद पास में ही माचिस की तिल्ली फेंक दी। तिल्ली गिरने से आग लग गई। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि हादसे की जांच कराई जा रही है। चारों की हालत खतरे से बाहर है।

ये भी देखें...
Baghpat: गले की हड्डी तोड़कर महिला की हत्या, शरीर पर मिले 20 जख्म, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed