फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP News: Young man murdered by shooting him in the chest, masked killer captured in CCTV

UP News: सीने में गोली मारकर युवक की हत्या, सीसीटीवी में कैद नकाबपोश हत्यारे, जानें पुलिस को क्या सुराग मिला

Tue, 17 Sep 2024 07:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 17 Sep 2024 07:16 PM IST
सार

गांव हसनपुर लुहारी में सहकारी समिति के चौकीदार ऋषभ उर्फ टप्पू (23) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव समिति के कमरे में पड़ा मिला।

विज्ञापन
UP News: Young man murdered by shooting him in the chest, masked killer captured in CCTV
ऋषभ की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली स्थित जलालाबाद क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी में सहकारी समिति के चौकीदार ऋषभ उर्फ टप्पू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव समिति के कमरे में पड़ा मिला। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को थानाभवन-चरथावल मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन

UP News: Young man murdered by shooting him in the chest, masked killer captured in CCTV
हत्या के खुलासे की मांग को लेकर जाम लगाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के गांव मारूखेड़ी निवासी ऋषभ उर्फ़ टप्पू (23) पुत्र योगेंद्र हसनपुर लुहारी गांव की सहकारी समिति में रात को चौकीदार की नौकरी करता था। सोमवार रात करीब आठ बजे वह घर से ड्यूटी पर गया था। मंगलवार सुबह आठ बजे तक भी वह वापस घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने समिति पर जाकर देखा। उसका कमरा अंदर से बंद मिला। लोगों ने खिड़की तोड़कर देखा तो अंदर ऋषभ का शव पड़ा था। सीने में गोली मारकर हत्या की गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

UP News: Young man murdered by shooting him in the chest, masked killer captured in CCTV
जाम लगाते लोगों समझाने के लिए पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
युवक की मौत से परिजनों में गम का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, परिजनों व ग्रामीणों ने युवक के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद शव को समिति से उठाकर कादरगढ़ स्थित थानाभवन-चरथावल मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम, सीओ श्रेष्ठा ठाकुर मौके पर पहुंचे और जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोला। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
 
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी
सहकारी समिति में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में सामने आया कि रात करीब साढ़े नौ बजे कुछ युवक वहां पहुंचे थे, लेकिन कुछ समय बाद ही वे वहां से चले गए। इसके बाद रात साढ़े 12 बजे दो युवक समिति में पहुंचे थे। इनमें एक युवक ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। उस युवक हाथ में कुछ सामान था, जो ऋषभ के कमरे के गेट तक जाता हुआ दिखाई दे रहा है। युवक समिति की पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे थे। मुंह पर कपड़ा बांधने वाले युवक ने एक कैमरे को उल्टा भी किया। पुलिस की जांच के दौरान समिति के पीछे से दो चप्पल बरामद हुई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
 

दिन में दुकान, रात को चौकीदार की ड्यूटी करता था ऋषभ
परिजनों ने बताया ऋषभ रात के समय सहकारी समिति हसनपुर लुहारी में चौकीदार की नौकरी करता था। दिन में वह कादरगढ़ बस स्टैंड पर किराना की दुकान चलाता था।
तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था
ऋषभ तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। सबसे बड़ा भाई शादीशुदा हैं और हरिद्वार में नौकरी करता है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पिता योगेंद्र मुजफ्फरनगर में नौकरी करते हैं। सबसे छोटा ऋषभ था, जिसकी अभी शादी नहीं हुई थी।
सीसीटीवी से मिले कुछ सुराग
पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में घटना संबंधी तथ्य मिले हैं। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed