फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Mother and three children have died of house roof fall in Shamli of Uttar Pradseh

शामली में बड़ा हादसा: बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से मां सहित तीन बच्चों की मौत, मचा कोहराम

Thu, 20 May 2021 10:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 May 2021 10:09 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में एक परिवार के लिए बारिश काल बन गई। गुरुवार सुबह एक मकान की छत गिरने से मां समेत तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पढ़िए यह हादसा कैसे हुआ। 

विज्ञापन
UP News: Mother and three children have died of house roof fall in Shamli of Uttar Pradseh
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली शहर के मोहल्ला कलंदर शाह पंसरियान में गुरुवार सुबह बारिश के दौरान घर की कच्ची छत गिरने से एक परिवार की महिला व तीन बच्चों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एसडीएम संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। इसके बाद में शवों को घर पर लाया गया। कुछ समय बाद चारों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतकों में शाहिद की पत्नी अफसाना (36वर्ष), पुत्र सुहेल (14वर्ष), पुत्री सानिया (12वर्ष) और पुत्री इरन (10वर्ष) शामिल हैं। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं जिन्हें भी सूचना मिल रही है वे घटनास्थल की ओर दौड़ रहे हैं। चिकित्सक के अनुसार, अस्पताल आने से पहले ही सभी की मृत्यु हो चुकी थी। शाहिद व एक बेटा बाहर बरामदे में सोए थे, इसलिए इन दोनों की जान बच गई और वे सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि महिला तीनों बच्चों के साथ अंदर कमरे में सोई थी। सुबह करीब पांच बजे छत गिरने से चारों मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर किसी तरह सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक मां और तीनों बच्चों दम तोड़ चुके थे।

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि छत गिरने से मारने वाले परिवार के सदस्यों को 16 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। मरने वाले प्रति सदस्य के नाम पर परिवार को चार-चार लाख रुपये की मदद दी जाएगी।


उधर, मेरठ के सरूरपुर में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण एक तबेले की छत गिर गई। छत गिरने से मलबे में दबकर आधा दर्जन मवेशी की मौत हो गई, जबकि कई मवेशी जख्मी हो गए। बताया गया कि कस्बा निवासी मजदूर मेहरबान के तबेले के नीचे आधा दर्जन मवेशी बंधे हुए थे। इसी दौरान बारिश के कारण गुरुवार की सुबह अचानक भर-भराकर तबेले की छत पशुओं के ऊपर गिर गई, जिससे मलबे के नीचे दबने से आधा दर्जन पशुओं की मौत हो गई। इसके अलावा कई पशु जख्मी हो गए हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले पीड़ित को लगभग तीन का नुकसान हुआ है। पीड़ित व्यक्ति को मुआवजा दिलाने के लिए प्रशासन से मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed