फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: Mother-in-law Arrested in Case of Burning Woman and Death of Two Children in Kairana

UP: कैराना में महिला को जलाने व दो बच्चियों की मौत का मामला, सास गिरफ्तार, विवाहिता की हालत में सुधार

Wed, 13 May 2026 08:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 May 2026 08:55 PM IST
सार

शामली के कैराना में महिला को जलाने और उसकी दो मासूम बेटियों की मौत के मामले में पुलिस ने सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को उपचार के लिए दिल्ली भेजा गया है।

विज्ञापन
UP: Mother-in-law Arrested in Case of Burning Woman and Death of Two Children in Kairana
- फोटो : Adobe Stock

विस्तार

 शामली जनपद के कैराना क्षेत्र में महिला को आग के हवाले करने और उसकी दो मासूम बेटियों की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर रूप से झुलसी महिला को बेहतर उपचार के लिए मेरठ से दिल्ली भेजा गया है। घटना के बाद क्षेत्र में गहरा शोक और आक्रोश है।

विज्ञापन


धुएं में दम घुटने से दो मासूमों की मौत
घटना पिछले बृहस्पतिवार की है, जब मोहल्ला आल दरम्यान में जसविंदर के मकान के एक कमरे से धुआं निकलता देख पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान जसविंदर की पत्नी अनीता लगभग साठ प्रतिशत झुलस गई। वहीं आग के धुएं के कारण दम घुटने से उसकी छह वर्षीय बेटी वंदना और डेढ़ वर्षीय बेटी जसप्रीत की मौत हो गई।
विज्ञापन


पीड़िता ने सास पर लगाया आग लगाने का आरोप
गंभीर रूप से झुलसी अनीता ने पुलिस को दिए बयान में अपनी सास ईश्वरी पर आग लगाकर जलाने का आरोप लगाया। घटना के बाद अनीता की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेरठ से दिल्ली के बड़े चिकित्सालय में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
पीड़िता के भाई राहुल निवासी गांव कंडेरा थाना रमाला जनपद बागपत की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सास ईश्वरी के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, जलाकर मारने के प्रयास और दो बच्चियों की हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed