फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP Law collapse

यूपी की कानून-व्यवस्था चौपट

Wed, 13 Jul 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 13 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
UP Law collapse
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। कैराना पलायन प्रकरण पर बागपत सांसद डॉ. सतपाल सिंह ने सूबे की सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। किसान, व्यापारी कोई भी सरकार में खुश नहीं है। इसी कारण दोनों समुदाय के लोग पलायन करने को मजबूूर हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को कांधला स्थित आनंद सिनेप्लेक्स में उन्होंने कहा कि कैराना और कांधला से लोगों के पलायन का मुद्दा गंभीर विषय है। बिगड़ी कानून व्यवस्था के चलते कैराना और कांधला से लोगों ने पलायन किया है, आज भी वहां अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। व्यापारियों से रंगदारी और लूट की वारदात आम हो गई है।
विज्ञापन


यहां पुलिस और प्रशासन दोनों ही नाकाम साबित हुए हैं। हमने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन देकर भी कहा था कि यहां के पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों का तत्काल तबादला किया जाए। दिल्ली-यमुनौत्री राजमार्ग पर उन्होंने कहा कि लगभग आठ माह पूर्व केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने कहा था कि यदि प्रदेश सरकार मार्ग के निर्माण को अपनी एनओसी दे, तो  केंद्र सरकार सड़क निर्माण कराएगी, मगर आज तक प्रदेश सरकार ने सहमति नहीं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाकिर नाईक के बारे में सांसद डाक्टर सतपाल ने कहा कि जब मैं 2008 में मुंबई के ठाणे में        पुलिस कमिश्नर था तब जाकिर नाईक ने एक समुदाय के लोगों का धर्म परिवर्तन कराया था। उसकी संस्था  को विदेश से धन प्राप्त हो रहा है। इसके बाद दिल्ली रोड बस स्टैंड पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान तरुण अग्रवाल, सौम्य स्वरूप, सतवीर वर्मा, श्रीकांत जैन, राजेंद्र आचार्य, अमित मित्तल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

‘प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार ’
शामली। बागपत से भाजपा सांसद सतपाल सिंह का दिल्ली रोड स्थित गांव खेड़ीकरमू पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान सतपाल सिंह ने कहा कि दिल्ली यमुनोत्री हाईवे का निर्माण प्रदेश सरकार के अड़ियल रवैये के कारण लटका हुआ है। मंगलवार दोपहर बाद सांसद सतपाल सिंह खेड़ीकरमू गांव में धर्मेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की सभा हुई, जिसमें सांसद सतपाल सिंह ने कहा कि दिल्ली -यमुनोत्री हाईवे का निर्माण केंद्र सरकार कराना चाहती है, मगर प्रदेश सरकार होने नहीं दे रही। दिल्ली -शामली-सहारनपुर रेल मार्ग दोहरीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा, जिसके लिए केंद्र सरकार ने धनराशि स्वीकृत कर दी है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रदेश में सरकार बनेगी। क्योंकि सपा सरकार के राज में प्रदेश में गुंडाराज को बढ़ावा मिला है और आमजन त्रस्त है। 


सभा की अध्यक्षता कालखंडे खाप के चौधरी संजय कालखंडे ने की। इस दौरान डाक्टर मनोज चौधरी, हरवीर सिंह मलिक, डॉ. प्रियंवदा तोमर, मुकेश कुमार, डॉ. सुनील सैनी, विपिन कौशिक, शक्ति सिंह, सुधीर कालखंडे, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, सोनू कुमार और नवनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed