सपा विधायक नाहिद हसन के चाचा सरवर हसन के कब्जे से ग्राम सभा की आठ बीघा भूमि पुलिस-प्रशासन ने मुक्त कराई। भूमि पर किए गए निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। साथ ही उगाई गई गेहूं की फसल की नीलामी कराई है।
मंगलवार को एसडीएम संदीप कुमार व सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन व राजस्व विभाग की टीम भूरा रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने पहुंची। यहां कैराना विधानसभा से समाजवादी पार्टी के मौजूदा विधायक नाहिद हसन के चाचा सरवर हसन द्वारा कब्जाई गई ग्राम सभा की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। भूमि के दोनों ओर जेसीबी मशीन से खाई खुदवा कर मेढ़बंदी करा दी गई।
यह भी पढ़ें: याकूब पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी: पूर्व मंत्री को 24 घंटे में भेजना था नोटिस का जवाब, फैक्टरी से पकड़ा गया था पांच करोड़ का मीट
2 of 7
शामली में सरकारी भूमि मुक्त कराई।
- फोटो : amar ujala
एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि करीब आठ बीघा ग्राम सभा की भूमि पर सपा विधायक नाहिद हसन के चाचा मोहल्ला आलदरम्यान निवासी सरवर हसन ने कई साल से कब्जा कर रखा था। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की रिपोर्ट तैयार की थी। जिस पर अवैध कब्जा कर फसल उगाई जा रही थी। जमीन को कब्जा मुक्त करा कर अपने कब्जे में ले लिया है। भूमि पर उगाई गई गेहूं की फसल की एक दिन पहले नीलामी करा दी गई थी।
3 of 7
सपा विधायक नाहिद हसन।
- फोटो : amar ujala
जेल में बंद हैं सपा विधायक
15 जनवरी को सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चलने पर गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने विधायक को मुजफ्फरनगर जिला कारागार भेज दिया था। तभी से विधायक नाहिद हसन मुजफ्फरनगर जिला कारागार में बंद हैं। गैंगस्टर एक्ट सहित अमानत में खयानत के दो मुकदमों में विधायक की जमानत नहीं हो सकी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में दोनों मुकदमों में जमानत के लिए 28 अप्रैल की तारीख लगी हुई है।
यह भी पढ़ें: देश की बेटी पर गर्व: अन्नू रानी ने फिर किया बड़ा कमाल, दिलचस्प है गांव की चकरोड़ से स्वर्ण तक की कहानी
4 of 7
शामली में कार्रवाई।
- फोटो : amar ujala
सीएम योगी के गर्मी निकालने वाले बयान का दिखा असर
सीएम योगी ने चुनाव के दौरान बयान दिया था कि कैराना और मुजफ्फरनगर की गर्मी 10 मार्च के बाद शांत हो जाएगी। अब जिस तरह सपा विधायक नाहिद हसन के परिवार के सगे चाचा के कब्जे से सरकारी भूमि मुक्त कराई गई है, उससे यही चर्चा है कि सीएम योगी के बयान का असर दिखना शुरू हो गया है। प्रशासन जमीनों पर अवैध कब्जों से संबंधित गोपनीय रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
5 of 7
शामली में कार्रवाई।
- फोटो : amar ujala
जमीन पर किया गया था निर्माण
इस भूमि पर अनाधिकृत भवन का निर्माण भी कराया गया था। भवन के पास ही बड़े-बड़े पिलर व लोहे का गेट लगाया गया था। मौके पर पहुंचे सरवर के पुत्र ने बताया कि यह भवन उनका नहीं हैं। किसी राजा नाम के व्यक्ति का हैं। जिसमें एक गत्ता फैक्ट्री थी, लेकिन मौके पर गत्ता फैक्टरी नहीं मिली। भवन के अंदर थोड़ा भूसा भरा हुआ था। जिसको पुलिस प्रशासन ने जेसीबी चलवा कर ध्वस्त करा दिया।