{"_id":"61fe3340d892c153d6423b7b","slug":"up-election-2022-rakesh-tikait-targeted-bjp-government-and-cm-yogi-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: सीएम योगी से पहले शामली पहुंचे टिकैत, भाजपा सरकार पर खूब गरजे और कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: सीएम योगी से पहले शामली पहुंचे टिकैत, भाजपा सरकार पर खूब गरजे और कही ये बड़ी बात
Sat, 05 Feb 2022 02:29 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:29 PM IST
सार
शामली पहुंचे राकेश टिकैत ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। टिकैत ने कहा कि गौरव और सचिन की मौत को भाजपा ने 2017 में भुनाया था। इस बार भी चुनाव में गौरव, सचिन की मौत को याद किया जा रहा है।
विज्ञापन
शामली पहुंचे राकेश टिकैत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से ठीक पहले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामली पहुंचे। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सीएम किसानों से बात नहीं कर रहे हैं। किसानों को सीएम योगी से काफी उम्मीदें हैं। भाजपा सरकार के नुमाइंदों को गांव-गांव पहुंचकर किसानों से बात करनी चाहिए। सीएम योगी के गर्मी निकालने वाले बयान को लेकर भी राकेश टिकैत ने तंज कसा है।
विज्ञापन
राकेश टिकैत ने कहा है कि योगी साहब ठंड करवा दें और बिजली का रेट कम कर दें, तब जाकर गर्मी खत्म होगी। मुजफ्फरनगर के कवाल कांड को लेकर भी राकेश टिकैत ने कहा कि गौरव और सचिन की मौत को भाजपा ने 2017 में भुनाया था। इस बार भी चुनाव में गौरव, सचिन की मौत को याद किया जा रहा है। अगर भाजपा सरकार को उनके परिवार से इतना ही लगाव है तो वह उन्हें एमपी बनाएं। उनके परिवार वालों को एमएलसी बनाएं, ताकि उनका परिवार सशक्त हो सके। उसके बाद ही भाजपा सचिन और गौरव की बात करें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Election 2022: पहले चरण की 58 सीटों पर क्या है दलितों का मन, यहां समझिए पूरा समीकरण
विज्ञापन
राकेश टिकैत का कहना है कि लगातार भाजपा सरकार हरियाणा सरकार से तुलना करती है। हरियाणा में बिजली के बिल कम हैं तो यूपी सरकार भी हरियाणा की तर्ज पर यूपी के किसानों के लिए बिजली रेट में कटौती करें। हरियाणा सरकार की तर्ज पर ही किसानों को सम्मान दें। राकेश टिकैत ने ओवैसी को लेकर कहा कि ओवैसी एक बीमारी है यह यूपी में कहां से आ गई।