{"_id":"61f3fcfb0ad8b1590842b9b6","slug":"up-election-2022-bjp-candidate-tanjendra-nirwal-is-video-viral-and-said-that-sp-leaders-as-stray-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: भाजपा प्रत्याशी के बिगड़े बोल, जेल में बंद सपा नेताओं को कहा आवारा पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: भाजपा प्रत्याशी के बिगड़े बोल, जेल में बंद सपा नेताओं को कहा आवारा पशु
Fri, 28 Jan 2022 07:56 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 28 Jan 2022 07:56 PM IST
सार
भाजपा विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे जेल में बंद सपा नेताओं को आवारा पशु कहते सुनाई दे रहे हैं। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी तेंजेंद्र निर्वाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली में सदर विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरे भाजपा विधायक तेंजेंद्र निर्वाल का चार दिन पुराना वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उन्होंने जेल में बंद सपा नेताओं की तुलना आवारा पशुओं से की है। वीडियो में वे यह अपील करते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें जेल में ही बंद रखने के लिए भाजपा को वोट देने हैं।
विज्ञापन
भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 25 जनवरी को हुआ था। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी 20 घंटे तो योगी 18 घंटे काम करते हैं। वहीं आपको 15 दिन का समय निकालकर भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार करना है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Chunav 2022: सहारनपुर में घर-घर वोट मांगेंगे अमित शाह, माता शाकुंभरी देवी के पहली बार करेंगे दर्शन
विज्ञापन
उन्होंने कहा था कि हमें अपनी मां-बहनों के मान-सम्मान और अपनी सुरक्षा के लिए वोट करना है। हमारी एक गलती उन अपराधियों, उन आवारा पशुओं के समान गुंडों को जेल से बाहर निकाल सकती है। जो हमारे लिए भविष्य में परेशानी का सबब बन सकते हैं। इसलिए आप अपना वोट भारतीय जनता पार्टी को ही दें। सदर सीट से विधायक तेजेंद्र निर्वाल को भाजपा ने एक बार फिर मैदान में उतारा है।
यह भी पढ़ें: UP Election 2022: निशाने पर अखिलेश, सीएम योगी बोले- गुंडागर्दी और माफियागर्दी से त्रस्त यूपी आज खुले में ले रहा सांस