{"_id":"610ce71ed2081e4d2e5277e8","slug":"up-crime-news-a-farmer-has-shot-dead-on-the-meerut-karnal-highway-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: मेरठ-करनाल हाईवे पर किसान की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद बदमाश फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: मेरठ-करनाल हाईवे पर किसान की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद बदमाश फरार
Fri, 06 Aug 2021 01:09 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:09 PM IST
सार
शामली में दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
शामली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक खौफनाक वारदात हो गई। झिंझाना क्षेत्र के गांव मन्नुगढ़ के पास मेरठ-करनाल हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
बताया गया कि शुक्रवार को करीब 11 बजे गांव मन्नुगढ़ के किसान किशन सैनी गांव स्थित मेरठ-करनाल हाईवे पर खड़े होकर किसी से बात कर रहे थे। उसी समय बाइक पर आए दो बदमाशों ने किसान को गोली मार दी और फरार हो गए। वहीं गोली लगने से किसान की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।