फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP Congress election preparations

कांग्रेस की यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू

Wed, 16 Dec 2015 12:57 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 16 Dec 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
UP Congress election preparations
शामली। विधानसभा चुनाव 2017 के लिए कांग्रेस हाईकमान ने तैयारी शुरू कर दी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और वेस्ट यूपी विधानसभा चुनाव के कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने जिला मुख्यालय में  कार्यकर्ताओं के साथ विस चुनाव के संबंध में विचार किया। इस मौके पर विधानसभा वार प्रत्याशियों से बायोडाटा प्राप्त किए। 
विज्ञापन


मंगलवार को नगर में बुढ़ाना रोड पर स्थित  जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के  विधानसभा चुनाव के प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने  कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव का प्रत्याशी आम कार्यकर्ताओं में चयन कर बनाया जाएगा। उन्होंने  केेंद्र और प्रदेश सरकार का किसान विरोधी बताया। उन्होंने कांग्रेेस संगठन को मजबूत करने के लिए बल दिया।
विज्ञापन


प्रभारी ने जिले की कैराना- शामली, थानाभवन विधानसभा  से वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों के बायो डाटा मांगे। इस दौरान शामली विधानसभा से विधायक पंकज मलिक, कैराना विधानसभा से  महेंद्र शर्मा, जाहिद राज, आलम चौधरी, कमल कश्यप, मोहम्मद इदरीश और सुरेश पाल सैनी, थानाभवन विधानसभा से हरीश चौधरी, अनिल राठी, ठाकुर लाखन सिंह, तासीन मंसूरी और दीपक सैनी  ने बायोडाटा देकर दावेदारी प्रस्तुत की। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वैभव गर्ग, अमित डिंपल शर्मा,  जेके जैन एडवोकेट, चौधरी राजेंद्र  सिंह, अशोक जैन, अरविंद संगल, विष्णु शर्मा, सुधीर पंवार, डॉ. ओमवीर सिंह, मांगेराम तोमर, सुरेंद्र  सरोरा, नसीर अंसारी, देव कुमार,  राम कुमार कश्यप, डॉ. रश्मि कांत जैन, रमन शर्मा, अंकुर जैन, सुल्तान सिंह, चरण सिंह कोरी, सुबोध चौधरी, ओम कुमार, बिजेंद्र गौतम, अंकित जैन, हरनारायण सिंह प्रवीण शर्मा, राहुल सरोहा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता  मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed