UP: सीएम योगी बोले- पहले कैराना में होता था पलायन, अब व्यापारी हैं सुरक्षित, कहा- आतंकवाद पर हुआ नियंत्रण
Saharanpur News : सहारनपुर में सीएम योगी ने कहा कि पहले कैराना में पलायन होता था, लेकिन अब व्यापारी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर नियंत्रण हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले सरकारें सिर्फ परिवार का विकास चाहती थी, मगर मोदी सरकार देश का विकास चाहती और लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मोदी यदि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो भारत की ग्लोबल पॉवर के रूप में दुनियाभर में पहचान होगी और देश की अर्थव्यवस्था और भी अधिक सुदृढ़ होगी।
ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली के स्काॅटिश इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि मैं पिछले पंद्रह दिन से होली के कार्यक्रम देख रहा था। अयोध्या में पिछले कई दशकों से 'होली खेलो रघुवीरा, होली खेलो रघुवीरा' के गीत तो सुनाई देते थे, लेकिन दुख होता था कि गत वर्ष तक रामजन्म भूमि पर रामलला नहीं दिखते थे।
उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के बाद अवसर आया है कि जब अयोध्या में रामलला जी होली खेले हैं। अब भारत का कोई शख्स किसी अन्य देश में जाता है तो उसके साथ सम्मान के साथ पेश आया जाता है। भारत की सीमा सुरक्षित हुई है। आंतरिक और बाहरी सुरक्षा बेहतर हुई है। उग्रवाद, आतंकवाद नियंत्रण में है। कहा कि पिछली सरकार ने कर्फ्यू दिया और हमने कांवड़ यात्रा दी।
यह भी पढ़ें: मेरठ लोकसभा सीट: सपा में टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों का लखनऊ में डेरा, जोर-आजमाइश जारी
सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने तुष्टीकरण को नहीं, बिना भेदभाव के लोगों की संतुष्टि को आधार बनाया है। कहा कि अब कैराना में पलायन नहीं होता, व्यापार लगातार आगे बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें: Meerut: उज्जैन जा रहे बहसूमा के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, हरियाणा के मेवात में हुआ हादसा