फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Meerut: Four members of Bahsumas family, who were going to Ujjain, died

Meerut: उज्जैन जा रहे बहसूमा के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, हरियाणा के मेवात में हुआ हादसा

Thu, 28 Mar 2024 03:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Mar 2024 03:05 PM IST
सार

उज्जैन जा रहे बहसूमा के परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए हैं। बताया गया कि हादसा हरियाणा के मेवात के नजदीक हुआ। हादसे की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल की और निकल गए।

विज्ञापन
Meerut: Four members of Bahsumas family, who were going to Ujjain, died
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मेवात जिले में हुए भीषण हादसे में मेरठ के एक की परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि परिवार उज्जैन जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार मेरठ यूनिवर्सिटी में क्लर्क धन प्रकाश की पत्नी अनीता (45) उसका पुत्र संभव (18) पुत्री गुनी (15)नंद पुष्पा (50)नंद का बेटा पीयूष पुत्र अजय निवासी मोरटा गाजियाबाद अनीता का भतीजा मौली (25) वर्ष बोलेरो कार में सवार होकर सात सदस्य गुरुवार सुबह उज्जैन के लिए जा रहे थे। रास्ते में हरियाणा मेवात के पास सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: शामली में मंच से गरजे CM योगी, कहा-वोट गलत हाथों में जाता है तो कैराना में पलायन होता है

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Four members of Bahsumas family, who were going to Ujjain, died
हादसे के बाद घर में पहुंची महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

हादसे में अनीता पत्नी धन प्रकाश, बेटा संभव, अनीता का भतीजा पीयूष निवासी मोरटा गाजियाबाद, भांजे मोली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। नंद पुष्पा विकास की पुत्री गुनी, गीताश्री (15) गंभीर रूप से घायल हैं।

घर के परिवार के सदस्य घटनास्थल पर गए हुए हैं। घर में अकेली दादी है जिसको अभी घटना के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। घटना की जानकारी पर मोहल्ले की महिलाएं घर में पहुंच रही हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed