फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: Class 8th Student Dies While he went to Bath, Doctors Suspect Heart Failure

Shamli: बाथरूम में नहाने गए कक्षा आठ के छात्र की मौत, दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर, हार्ट फेल होने की आशंका

Tue, 13 Jan 2026 08:39 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 13 Jan 2026 08:39 PM IST
सार

शामली में कक्षा आठ के छात्र की बाथरूम में नहाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चिकित्सकों ने हार्ट फेल होने की आशंका जताई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया।

विज्ञापन
UP: Class 8th Student Dies While he went to Bath, Doctors Suspect Heart Failure
छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली शहर के ज्वालागंज मंडी अटल पार्क निवासी ट्रैक्टर स्पेयर पार्ट्स व्यापारी राहुल वर्मा के साढ़े 13 वर्षीय पुत्र सार्थक वर्मा की बाथरूम में नहाते समय मौत हो गई। सार्थक स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था।

विज्ञापन


दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला
रविवार सुबह सार्थक नहाने के लिए बाथरूम गया था। करीब दस मिनट बाद जब वह बाहर नहीं आया तो उसकी बड़ी बहन ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। भीतर सार्थक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।

विज्ञापन

अस्पताल में मृत घोषित
परिजन तत्काल उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दूसरे निजी अस्पताल में भी मौत की पुष्टि की गई।

हार्ट फेल की जताई आशंका
मृतक के पिता राहुल वर्मा ने बताया कि बाथरूम में लगा गीजर घटना के समय बंद था और पानी बाल्टी में पहले से भरा था। बाथरूम में रोशनदान भी मौजूद है, जिससे गैस से दम घुटने की आशंका नहीं जताई गई। चिकित्सकों ने हार्ट फेल से मौत होने की संभावना बताई है।

परिवार में मातम
परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। सार्थक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी बड़ी बहन कक्षा नौ की छात्रा है। बेटे की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed