फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: Big revelation in gang rape case, girl was deceived in love after friendship on Instagram

UP: बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, जांच में बड़ा खुलासा, इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती के बाद प्रेम में छली गई युवती

Thu, 31 Oct 2024 07:00 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 31 Oct 2024 07:00 AM IST
सार

सहारनपुर की युवती से शामली में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। विश्वास की बुनियाद पर बनाए गए फर्जी रिश्ते में युवती बार बार छली गई। पुलिस जांच पड़ताल में कई बड़े खुलासे हुए हैं।

विज्ञापन
UP: Big revelation in gang rape case, girl was deceived in love after friendship on Instagram
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर की युवती को झिंझाना में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामले में खुलासा हुआ है कि युवती को बार-बार विश्वास देकर छला गया। आठ माह पहले युवती के साथ पहले इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती की गई थी और उसके बाद प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस बार युवती को डांस पार्टी के नाम पर फिर से चार युवकों ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले की सहारनपुर पुलिस द्वारा ही जांच कर रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: स्मॉग से आंखों में जलन: फूलने लगीं सांसें, सुबह और रात को फैलने लगी स्मॉग की चादर, ये बरतें सावधानियां

विज्ञापन

प्रेम जाल में फंसाकर घर बुलाया, बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
झिंझाना थाने पर आठ माह पहले झिंझाना थाने पर युवती की तरफ से जो रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, उसमें बताया था कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती पहले उसके साथ दोस्ती की और फिर उसे प्रेम जाल में फंसाया और उसे सहारनपुर से अपने घर बुलाया। वहां पर तमंचे से आतंकित कर दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

आरोपी युवती को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस के मुताबिक युवती न्यायालय में अपने बयान से मुकर गई थी, जिससे मामला खारिज हो गया था।

तीन दिन पहले सहारनपुर के जनकपुरी थाने पर युवती ने झिंझाना के जिन चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, वे युवक पहले दर्ज मामले में नामजद नहीं थे। चारों युवक उनसे अलग हैं। पीड़ित युवती के मुताबिक इस बार उसे डांस पार्टी में काम करने का लालच देकर झांसे में ले लिया और दिल्ली आदि स्थानों पर डांस पार्टी के बहाने ले जाकर यौन शोषण किया।

उसे फिर झिंझाना में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। कुल मिलाकर दोनों मामलों में देखा जाए तो युवती विश्वास में छली गई। इस मामले में झिंझाना पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण की जांच सहारनपुर पुलिस द्वारा की जा रही है। सहारनपुर पुलिस की टीम अभी झिंझाना नहीं पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed