{"_id":"647095aacc2ae32a2e07e943","slug":"up-anti-corruption-team-raided-the-residence-of-lekhpal-and-pradhan-in-kairana-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एंटी करप्शन टीम ने कैराना में लेखपाल और प्रधान के आवास पर दी दबिश, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था वसीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एंटी करप्शन टीम ने कैराना में लेखपाल और प्रधान के आवास पर दी दबिश, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था वसीम
Fri, 26 May 2023 06:39 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 26 May 2023 06:39 PM IST
सार
UP News : एंटी करप्शन टीम ने कैराना में लेखपाल और प्रधान के आवास दबिश दी। टीम ने दो दिन पहले लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था।
विज्ञापन
शामली पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शामली जनपद के कैराना में 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते बुधवार को रंगेहाथ गिरफ्तार हुए लेखपाल वसीम चौहान के कैराना स्थित आवास पर सहारनपुर व मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को छापा मारा। वसीम के चाचा और खुरगान के ग्राम प्रधान के आवास पर जांच की और संपत्ति का ब्योरा जुटाया।
विज्ञापन
शुक्रवार को सहारनपुर व मेरठ से एंटी करप्शन टीम महिला डीएसपी के नेतृत्व में दो गाड़ियों में कोतवाली पहुंची। इसके बाद टीम ने कोतवाली प्रभारी श्यामवीर सिंह को साथ लेकर लेखपाल वसीम चौहान के पिता सलीम चौहान के कैराना में मेढ़की दरवाजे के पास स्थित मकान पर छापा मारी की। टीम ने मकान के अंदर वसीम की संपत्ति की ब्योरा जुटाया।
विज्ञापन
इसके बाद टीम गांव इस्सोपुर खुरगान पहुंची और ब्योरा जुटाया। बता दें कि बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल वसीम चौहान को कुर्रेबंदी के एवज में 15 हजार की रिश्वत लेते समय रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। एंटी करप्शन टीम ने थाना आदर्श मंडी में आरोपी लेखपाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद आदर्श मंडी पुलिस ने वसीम चौहान को गिरफ्तार करके चालान कर दिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: कुख्यात बदन सिंह पर पांच लाख का इनाम, पासपोर्ट होगा निरस्त, रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की भी तैयारी
मेरठ व सहारपुर से एंटी करप्शन टीम ने कैराना में लेखपाल वसीम चौहान के पिता के घर व खुरगान में चाचा और ग्राम प्रधान के घर पर जाकर संपत्ति की जांच की। -श्यामवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी कैराना
यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम को लेकर बवाल, जमकर मारपीट, ओवैसी के पार्षद बिना शपथ लिए निकले